Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: न्यूज़ ll फिल्म अभिनेता गोविंदा को लगी गोली

Admin / Tue, Oct 1, 2024 / Post views : 347

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगी है. अभिनेता गोविंदा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया कि उनके पैर में गोली लगी है. वह अभी खतरे से बाहर हैं. अब सवाल है कि आखिर गोविंदा को गोली कैसे लगी. क्या सच में उन्हें खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगी? आखिर जब गोली लगी तब वे क्या कर रहे थे, कहां जाने की तैयारी थी? इस खबर में अभिनेता गोविंद को गोली लगने की पूरी कहानी जानेंगे.
अभिनेता गोविंदा को मंगलवार सुबह गोली लगी. पुलिस की मानें तो गोविंदा के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है. उसी लाइसेंस वाली रिवाल्वर से यह गोली गलती से चल गई. यह गोली जाकर सीधे गोविंदा के पैर में लगी. दावा यह भी किया जा रहा है कि रिवॉल्वर का लॉक खुला था. इसके नीचे गिरते ही गोली चल गई और गोविंदा इसके शिकार हो गए. यह घटना तड़के 4.45 की है. वह एयरपोर्ट के लिए जब निकल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. कब और कैसे चली गोली? गोविंदा सुबह करीब 4:45 बजे अपने जुहू स्थित आवास से निकलने वाले थे. वह कोलकाता के लिए फ्लाइट लेने वाले थे. तभी रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जिसमें गोविंदा घायल हो गए. हालांकि, गोविंदा ने इस मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. 60 साल के गोविंदा को इलाज के लिए पास के क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका अच्छे से इलाज हुआ. पैर से गोली निकाली गई और अब वह खतरे से पूरी तरह बाहर हैं. गोविंदा कहां जाने की तैयारी में थे गोविंदा को जब गोली लगी, तब वह कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. खुद गोविंदा के मैनेजर ने बताया, ‘हमें कोलकाता में एक शो के लिए सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी और मैं एयरपोर्ट पहुंच गया था. गोविंदा जी एयरपोर्ट के लिए अपने आवास से निकलने ही वाले थे, तभी यह हादसा हो गया.’ मैनेजर की मानें तो गोविंदा अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और उससे गोली चल गई. रिवॉल्वर का लॉक खुला होने की वजह से गोली चली. पुलिस ने रिवॉल्वर कब्जे में लिया गोविंदा के घर गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और गोविंदा के रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक इस गोली कांड पर गोविंदा और उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. गोविंदा अभिनेता के साथ-साथ शिवसेना के नेता भी हैं. वह कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं. उन्हें बॉलीवुड का हीरो नंबर वन और कुली नंबर वन भी कहा जाता है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts