Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: Baloda Bazar: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही पर भड़के कलेक्टर, BEO समेत 6 प्राचार्यों को नोटिस

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 285

Share:

बलौदा बाजार के कलेक्टर ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले स्कूल के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की है. उन्होंने बीईओ समेत छह प्राचार्यों को नोटिस भेजा है.

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में लापरवाही बरतने वालों पर बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की और प्री-बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को आड़े हाथों लिया. कलेक्टर ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान उन्होंने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा समेत 6 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों के प्री-बोर्ड के नतीजे कमजोर रहे, वे बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करें. इसके लिए जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को "मेंटर्स" बनाया जाएगा, ताकि वे कमजोर स्कूलों की मदद कर सकें. मेंटर स्कूलों के शिक्षक, कमजोर स्कूलों के छात्रों को मार्गदर्शन देंगे और उनकी तैयारी को मजबूत करेंगे, लेकिन जिन स्कूलों ने पहले से ही खराब प्रदर्शन किया और फिर भी तैयारी में कोताही बरती, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है. इन स्कूलों के प्राचार्यों को मिला नोटिस कलेक्टर ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरेठी, खपराडीह, जांगड़ा, भाटापारा बहुउद्देशीय विद्यालय और करमदा के प्राचार्यों पर सीधा निशाना साधते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा. इन स्कूलों के प्री-बोर्ड के परिणाम बेहद निराशाजनक रहे थे, लेकिन इसके बावजूद सुधार की कोई ठोस पहल नहीं की गई.   बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए सख्त दिशा-निर्देश कलेक्टर ने साफ किया कि जो विद्यार्थी प्री-बोर्ड में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए. रिमेडियल क्लास के जरिए उनकी कमजोरियों को दूर किया जाए और परीक्षा में पास होने लायक तैयारी कराई जाए. उन्होंने शिक्षकों को तकनीकी सहायता का उपयोग करने की सलाह दी और कहा कि छात्र मोबाइल पर चैट जीपीटी जैसी AI तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts