Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सकर्रा में खुला उप तहसील, 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को मिली सौगात

Admin / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 256

Share:

बिलासपुर,- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील घोषित किया गया है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कलेक्टर अवनीश शरण ने 24 तारीख को आदेश जारी कर दिए हैं। बहुत जल्द वहां नायब तहसीलदार बैठना शुरू कर देंगे। तखतपुर विधायक  धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का गठन संभव हो सका है। फिलहाल ग्राम पंचायत भवन में उप तहसील का काम-काज शुरू होगा। इससे उस इलाके के 7 पटवारी हल्कों के 25 गांवों के किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी आने की जरूरत नहीं पडेगी।

         जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मण्डल के 7 पटवारी हल्का शामिल होंगे। इनमें पटवारी हल्का 33 के अंतर्गत ग्राम कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, पटवारी हल्का 34 के ग्राम कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा, खजुरी, पटवारी हल्का 35 के ग्राम मुरू, पथराली, बुटेना, कबराकांपा, पटवारी हल्का 36 के ग्राम खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, पटवारी हल्का 37 के ग्राम छतौना, बोड़सरा पाली, हल्का नम्बर 38 के ग्राम अमसेना, बेलमुण्डी तथा पटवारी हल्का 39 के ग्राम सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला एवं सरसेनी शामिल हैं। नवगठित उप तहसील सकर्रा के उत्तर दिशा में तखतपुर तहसील, दक्षिण में बिल्हा तहसील, पूर्व में सकरी तहसील एवं पश्चिम में मुंगेली जिला का पथरिया तहसील स्थित है।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts