Sun, 02 Aug 2026
Logo

ब्रेकिंग

विष्णु क़े राज में नापतौल विभाग का कोई भगवान नहीं, लावारिश से भी गई बीती स्थिति में यह विभाग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

सूचना

: मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी! अगले 2 दिन में चढ़ेगा 4 डिग्री पारा

Admin / Fri, Feb 28, 2025 / Post views : 252

Share:

राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म रहने की संभावना है।

प्रदेश में मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म गुजरने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाएगा। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा और प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

CG Weather: जानें कहां-कितना तापमान?

वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। सबसे ठंडा  अंबिकापुर रहा, जहां पारा 9.8 डिग्री पर रहा। एक तरह से वहां शीतलहर जैसी स्थिति रही। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन काफी गर्म गुजर रहा है। वहीं सुबह व रात में हल्की ठंड है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में तो अंबिकापुर, जशपुर व मैनपाट जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मार्च के शुरुआती दिनों में राजधानी समेत कुछ इलाकों में पारा 38 से 39 डिग्री पर पहुंच सकता है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान से तो ऐसा ही लग रहा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अभी भी उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। इसलिए रात व सुबह में हल्की ठंड तो दिन काफी गर्म है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री तक अधिक है।

दुर्ग में 35 डिग्री के करीब पारा

गुरुवार को दुर्ग में 34.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो समान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं राजनांदगांव में पारा 34.5 डिग्री रहा जो सामान्य से अधिक रहा।

बिलासपुर में दिन का पारा 1 डिग्री ज्यादा

CG Weather: यहां दिन के तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। बिलासपुर  में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री था जो गुरुवार को 33.7 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रात का पारा 18 डिग्री से बढ़कर 19.8 डिग्री पहुंच गया है। जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था।

बस्तर में तापमान स्थिर

संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 0.8 अधिक था।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts