Thu, 28 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

SC के SIR पर फैसले से चुनाव आयोग बहुत खुश हुआ, असली वजह हैं, संविधान का अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व कानून

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार- 1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन, अब मिलेगा 125 दिनों का गारंटीड रो

’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’

रायपुर : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

रायपुर : भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा मस्तूरी में 31 मई को कार्यक्रम आयोजित

अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान

लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची बेंगलुरु, गुजरात को 92 रन से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने

रणवीर सिंह पर FWICE का बैन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के फैसले से मचा बॉलीवुड में हंगामा

टीएमसी में भगदड़ः 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, एक दिन पहले 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था

सूचना

: एसईसीएल ने की 302 माइनिंग सरदारों की भर्ती

Admin / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 218

Share:

बिलासपुर - एसईसीएल ने माइनिंग सरदार भर्ती परीक्षा में सफल रहे 302 उम्मीदवारों को नियुक्ति आदेश (पोस्टिंग ऑर्डर) जारी कर दिए हैं। दिनांक 19 मार्च 2025 को एसईसीएल मुख्यालय से यह आदेश जारी किए गए हैं और संबंधित उम्मीदवारों को भेजे गए हैं।

कोयला खान विनियम 2017 के तहत माइनिंग सरदार एक वैधानिक पद है, जो खदानों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग सरदार की जिम्मेदारी होती है कि वह खान अधिनियम, विनियमों और आदेशों के पालन को सुनिश्चित करे और किसी भी उल्लंघन की जानकारी शीघ्र ही अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे।

एसईसीएल ने माइनिंग सरदार के 350 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए 8000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 302 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा रही है।

एसईसीएल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने में सहायक होगी, बल्कि खनन उद्योग की सुरक्षा और संचालन को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी जेपी द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक)  बिरंची दास द्वारा सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts