Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: सुरूज के सुरता : भरथरी गायिका सुरूज बाई खांडे की स्मृति में विशेष आयोजन

Admin / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 311

Share:

रायपुर, 10 मार्च 2025 – प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय भरथरी गायिका सुरूज बाई खांडे की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरूज ट्रस्ट द्वारा "सुरूज के सुरता" कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकगायिका सुरूज बाई खांडे के अद्वितीय योगदान को स्मरण करना और भरथरी लोककला को सहेजने तथा बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करना है।

इस वर्ष के आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. सुरेश देशमुख, जो चंदैनी गोंदा के प्रथम उद्घोषक रहे हैं। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकगायिका श्रीमती कविता वासनिक, लोककलाकार एवं छत्तीस छटा कला परिषद के संचालक श्री विजय मिश्रा 'अमित', तथा प्रसिद्ध भरथरी लोकगायिका रेखा जलक्षत्री उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान भरथरी लोककला के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले 11 भरथरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोकगायिका सुरूज बाई खांडे को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, भरथरी विधा और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विद्वानों द्वारा विशेष चर्चा भी की जाएगी।

सुरूज ट्रस्ट : लोकसंस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक पहल

सुरूज ट्रस्ट की संस्थापक दीप्ति ओग्रे ने बताया कि इस ट्रस्ट का नाम उन्होंने सुरूज बाई खांडे से प्रेरित होकर रखा, क्योंकि वे उन्हें अपना आदर्श और प्रेरणा स्रोत मानती हैं। ट्रस्ट 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत हुआ और विगत तीन वर्षों से सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

अगला बड़ा आयोजन : 'सुरूज सम्मान 2025'

ट्रस्ट द्वारा आगामी 12 जून 2025 को बस्तर में एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कलाकारों और लोकसंस्कृति के संरक्षकों को "सुरूज सम्मान 2025" से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जो बस्तर की समृद्ध परंपराओं को उजागर करेंगी।

सुरूज ट्रस्ट लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सम्पर्क नम्बर: 95271 20550 , 9340031332

 

अनिल बघेल की रिपोर्ट बिलासपुर 9098422364

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts