Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: MA में पढ़ने वाली छात्रा नहीं बता पाई विषयों के नाम, हाईकोर्ट ने कहा- पढ़ाई पर ध्यान दो

Admin / Thu, Feb 20, 2025 / Post views : 219

Share:
पढ़ने की उम्र में एक युवती ने घर से भाग कर शादी रचा ली, लेकिन कुछ दिनों बाद युवती के परिजन उसे अपने घर ले आए. पति ने जब हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका लगाई तो, युवती को लेकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. यहां कोर्ट ने जब युवती से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. जिस पर कोर्ट ने युवती को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही. दरअसल, एक युवक ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की थी. युवक ने याचिका में बताया था कि उसकी पत्नी को उसके ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करके जबरन घर से ले गए हैं, जबकि उसने रजिस्टर्ड मैरिज की है. याचिका हाईकोर्ट में पहुंची तो युवती को हाई कोर्ट में पेश किया गया. यहां कोर्ट ने जब युवती से उसकी शिक्षा के बारे में पूछा तो, युवती ने बताया कि वह MA की 4th सेमेस्टर की छात्रा है. कोर्ट ने युवती से विषयों के नाम बताने को कहा, लेकिन युवती ठीक ढंग से जवाब नहीं दे सकी. इसके बाद कोर्ट ने तृतीय सेमेस्टर के विषयों के नाम पूछे तो भी युवती ठीक ढंग से विषयों के नाम भी नहीं बता सकी. इस पर कोर्ट ने युवती को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही. कोर्ट ने जब युवती से पूछा कि वह किसके साथ रहनी चाहती है तो, युवती ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. हालांकि, युवती ने शादी की बात को तो स्वीकार किया, लेकिन युवती अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं थी. उसने अपने माता-पिता के साथ रहने पर सहमति जताई. जिसके बाद दायर की गई याचिका को कोर्ट ने निरस्त कर दिया.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts