Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: ED की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज, भूपेश के घर से निकलते समय समर्थकों ने किया था हंगामा

Admin / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 217

Share:

ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर सोमवार को ईडी की टीम ने कार्रवाई की थी। ईडी की टीम पर भूपेश बघेल के समर्थकों ने पथराव किया था। इस मामले में केस दर्ज किया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापेमारी करने गए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के वाहनों को रोकने और उनके शीशे तोड़ने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात एक निजी वाहन के चालक ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दी थी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत सोमवार को भिलाई के मानसरोवर कॉलोनी में बघेल के आवास और दुर्ग में 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। सूत्रों के अनुसार, तलाशी करीब आठ घंटे तक चली। इस दौरान ईडी ने लगभग 30 लाख रुपये नकद और कुछ दस्तावेज जब्त किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बघेल के आवास से निकलते समय लगभग 15-20 प्रदर्शनकारियों ने चार पहिया वाहन को रोका और कुछ लोग बोनट पर चढ़ गए। पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि किसी ने एक पत्थर भी फेंका जो वाहन के सामने के विंडशील्ड पर लगा। कौन से मामले में दर्ज हुआ केस उन्होंने बताया कि पुलिस ने भिलाई निवासी सनी अग्रवाल और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, लोक सेवक के काम में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, गलत तरीके से रोकने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। ईडी के छापे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल घर पर मौजूद थे। बाद में उन्होंने ईडी की छापेमारी के मकसद पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा, ''यह कार्रवाई हताशा का परिणाम है और यह दर्शाता है कि वे (भाजपा) किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह दर्शाता है कि राज्य विधानसभा में सवाल पूछना अपराध बन गया है। इससे पहले, (पूर्व मंत्री और पार्टी नेता) कवासी लखमा ने राज्य विधानसभा में सवाल पूछा था, और इसके आठ दिनों के भीतर ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें जेल में डाल दिया। 140 एकड़ में करते हैं खेती उन्होंने कहा कि भाजपा इसलिए भी हताश है क्योंकि रायपुर में सीबीआई की विशेष अदालत ने कथित सात साल पुराने (सेक्स) सीडी मामले में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''इन दो कारणों से भाजपा बहुत हताश है। तलाशी के दौरान उन्हें मेरे घर में 32-33 लाख रुपये नकद मिले, जहां मैं अपनी पत्नी, तीन बेटियों, बेटे, बहू और पोते-पोतियों के साथ रहता हूं। यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि मेरा एक बड़ा परिवार है और हम 140 एकड़ में खेती करते हैं तथा आय के अन्य स्रोत भी हैं। हम इसका ब्योरा देंगे।' 'उन्होंने कहा कि ईडी को भाजपा नेताओं से संबंधित मामलों के कुछ दस्तावेजों को छोड़कर कुछ भी नहीं मिला है। ईडी के अनुसार राज्य में कथित शराब घोटाला 2019 और 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भरी गई।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts