Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: 10 महीने से फरार आरोपी आराम से देख रहा था 'पुष्पा-2', पुलिस ने सिनेमाहॉल में ही दबोचा

Admin / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 254

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

पचपावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेश्राम 10 महीने से फरार था और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी रुचि के बारे में पुलिस को पता लगने के बाद उसे आखिरकार पकड़ लिया गया

नागपुर:
हत्या और मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में वांछित एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक सिनेमाघर में देर रात ‘पुष्पा-2' फिल्म देखते समय गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. फिल्म के प्रदर्शन के दौरान बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद सिनेमा घर से विशाल मेश्राम की गिरफ्तारी को देख दर्शक हैरान रह गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे फिल्म का आनंद लेना जारी रख सकते हैं.
10 महीने से फरार था आरोपी
पचपावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मेश्राम 10 महीने से फरार था और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में उसकी रुचि के बारे में पुलिस को पता लगने के बाद उसे आखिरकार पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या तथा मादक पदार्थ तस्करी समेत 27 मामले दर्ज थे और वह अपनी हिंसक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था, यहां तक ​​कि उसने पूर्व में पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था.
लगातार पीछा कर रहे थे प्राधिकारी
उन्होंने बताया कि प्राधिकारी लगातार उसका पीछा कर रहे थे. साइबर निगरानी का इस्तेमाल करते हुए और उसके द्वारा उपयोग किये जा रहे एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन' (एसयूवी) पर भी नजर रखी जा रही थी.
सिनेमा हॉल के बाहर आरोपी के वाहन के टायरों की निकाली हवा
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका पता लगाने के बाद पुलिस ने शहर के मध्य भाग में स्थित सिनेमा हॉल के बाहर उसके वाहन के टायरों की हवा निकाल दी. जब पुलिसकर्मी हॉल में दाखिल हुए तो मेश्राम फिल्म देखने में पूरी तरह डूबा हुआ था.

फिलहाल सेंट्रल जेल में बंद आरोपी

पुलिस ने बताया कि मेश्राम फिलहाल नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल' 2021 की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज' का ‘सीक्वल' है और इसे पांच दिसंबर को हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली तथा मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया.

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts