Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: बलूच लिबरेशन आर्मी का पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 90 सैनिकों के मारे जाने का दावा, पाकिस्तानी प्रशासन ने कहा…

Admin / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 212

Share:

इस्लामाबाद। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया है, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। संगठन के मुताबिक, उनकी मजीद ब्रिगेड और फतेह ब्रिगेड ने मिलकर सेना के काफिले पर सुसाइड बॉम्बिंग की।

BLA ने बताया कि क्वेटा से कफ्तान जा रहे मिलिट्री के 8 वाहनों पर हमला किया गया। नोशकी के हाईवे के पास फिदायीन लड़ाकों ने वाहनों को निशाना बनाया। एक फिदायीन विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया। इसके बाद BLA की फतेह स्क्वॉड के लड़ाकों ने सेना के काफिले में घुसकर सैनिकों की हत्या की। जिस वाहन पर सुसाइड अटैक किया गया था, वो पूरी तरह तबाह हो गया। घायलों को नोशकी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाके में इमरजेंसी लगा दी गई है। 5 दिन पहले ही BLA ने एक पैसेंजर ट्रेन का अपहरण कर लिया था। BLA ने दावा किया था कि उसने सभी 214 बंधकों को मार डाला है। जबकि पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसके सिर्फ 28 सैनिक मारे गए थे, जबकि सभी 33 बलूच लड़ाकों को ढेर कर दिया गया था। पाकिस्तानी पुलिस ने बलूच आर्मी के दावे के उलट कहा है कि सड़क के पास पड़े एक बम में विस्फोट हुआ। सैनिकों को लेकर वहां से गुजर रही बस इसकी चपेट में आ गई। हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि 10 घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

बलूचिस्तान के CM का बयान

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने कहा कि बलूचिस्तान की शांति से खेलने वालों का खात्मा बहुत बुरा होगा। ये कायराना हमले हमारे हिम्मत को नहीं तोड़ सकते। हर कीमत पर हम शांति को कायम करेंगे। यह जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक आखिरी आतंकवादी नहीं मारा जाता।

5 दिन पहले BLA ने हाईजैक की थी ट्रेन

इससे पहले 11 मार्च को को BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। जाफर एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था।इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को अंजाम दिया। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया। सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ। इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts