Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: जीवित व्यक्ति को मृत बताकर फर्जी बेटा ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे फौती नामांतरण करवाया, भू माफियाओं के साथ मिलकर किया गया जमीन का सौदा,असली मालिक कि सजगता से खुल गया फर्जीवाड़ा का राज ......।

Admin / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 324

Share:
बेस कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेज के सहारे बिक्री करने कि शिकायत पर पुलिस कार्यवाही करने मे नहीं ले रही रूचि , बालको पुलिस पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का लग रहा आरोप.......! कोरबा / बालको - जीवित व्यक्ति को मृत बताकर कथित फर्जी बेटे ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन का सौदा किया. इस फर्जीवाड़ा में जमीन क्रेता के रिश्तेदार भी शामिल होना बताया जा रहा है. एक व्यक्ति को अपने रिश्तेदार पर भरोसा करके जमीन खरीदी का सौदा करना महंगा पड़ गया. दरअसल लाखों रुपए का भुगतान करने के बाद भी प्रार्थी को जमीन की रजिस्ट्री नहीं किया गया. जिसके बाद पूरे मामले को लेकर प्रार्थी के द्वारा लिखित शिकायत थाने में किया गया है. शिकायतकर्ता नवीन गोयल, पिता स्व सत्यनारायण गोयल, सिविक सेंटर बालको का निवासी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पवन अग्रवाल , पिता सत्यनारायण अग्रवाल , निवासी इंद्रा नगर बालको, रिश्ते में मामा का लड़का है. और दिनांक 06/04/2023 को पवन अग्रवाल प्रार्थी के दुकान सिविक सेंटर बालको आकर प्रस्ताव रखा कि ग्राम रिसदा में स्थित भूमि जो कि उसके एवं उसके साथी के नाम से रजिस्ट्रर्ड (जनरल पावर ऑफ एटार्नी) के हैसियत से लेखागृहित है, और उक्त संपति जिसका खसरा नंबर 471/19 रकबा 0.0650 का 07 डिसमिल भूमि को विक्रय करना चाहता है साक्ष्य के तौर पर पवन अग्रवाल ने मुख्तयारनामा आम की छाया प्रति दिखाया. जिसके पश्चात उक्त जमीन देखने के लिए कहा एवं 15,00,000/- लाख रुपए में जमीन को प्रार्थी से बेचने का दिनांक 07/04/2023 को पक्का सौदा किया एवं 6 माह में रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया गया ,आरोप है कि प्रार्थी द्वारा पवन अग्रवाल को लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया.परंतु पवन अग्रवाल द्वारा फोन नहीं उठाया गया. प्रार्थी का यह भी दावा है कि पवन अग्रवाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर मुख्तयारनामा आम बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फ्रॉड करते हुए 2,00,000/- लाख रुपए की ठगी की गई है। दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि उक्त भूमि के संबंध में भूमि के असली मालिक गणेश सिंह गहलोत द्वारा शिकायत की गई है । मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने पुलिस थाना का चक्कर काट कर परेशान होने उपरांत न्यायालय में परिवाद पेश किया है । बहरहाल देखने वाली बात होगी कि मामले पर कब तक कार्यवाही हो पाती है

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts