Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की जल्द आएगी पहली सूची, पुराने नामों को मिल सकता है मौका

Admin / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 329

Share:
डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू इस संबंध में प्रभारी नितिन नबीन से मुलाकात भी की रायपुर: निगम मंडल के लिए नाम तय हो चुके हैं कभी भी इसकी पहली सूची जारी हो सकती है. इस सूची में रमन सरकार में रहे कुछ पुराने निगम मंडल के सदस्यों के नाम भी हो सकते हैं, ऐसी चर्चा इन दिनों चल रही है. संभावना है कि आने वाले दो से चार दिनों में इन नामों की घोषणा कर दी जाएगी. निगम मंडलों की जल्द आएगी पहली सूची: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद पार्टी का उत्साह चरम पर है. चर्चा है कि इसी उत्साह के बीच पार्टी जल्द से जल्द निगम मंडलों की सूची जारी कर सकती है. कहा तो ये भी जा रहा है कि नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है. नामों में रमन सिंह के कार्यकाल में निगम मंडल संभाल चुके सदस्यों के नाम भी शामिल हैं. इन नामों पर चर्चा: सूत्रों की मानें तो इस सूची में संजय श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सौरव सिंह, केदारनाथ गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, राजीव अग्रवाल, श्रीनिवास भद्दी और अनुराग सिंह देव का नाम शामिल है. इसके अलावा दो संगठन के महामंत्री जो तीन विधानसभा चुनाव हार चुके हैं उनका नाम भी सूची में हो सकता है.

पुराने चेहरों पर दाव: जानकारी के मुताबिक निगम मंडल के लिए पार्टी ने कुछ मापदंड तय किए थे, जिसके तहत विधानसभा चुनाव हारे, पूर्व निगम मंडल में रहे और संगठन के पदाधिकारी को निगम मंडल में जगह नहीं दी जाएगी. उसके बजाय नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. सूत्रों के हवाले से जो नाम सामने आ रहे हैं वह सभी मापदंडों के विपरीत हैं. इसे लेकर संगठन में सक्रिय रहकर विधानसभा से निकाय चुनाव तक पार्टी के लिए काम करने वालों में नाराजगी है.

प्रभारी से हुई नामों को लेकर मुलाकात: इसी बीच डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री टोकन साहू ने रविवार को पटना में प्रभारी नितिन नबीन से मिलकर नियुक्ति को लेकर अपनी बात रखी है. चर्चा तो यह भी हो रही है कि निगम मंडल के नाम तय करने के लिए रखी गई बैठक में दोनों डिप्टी सीएम को नहीं बुलाया गया था.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts