Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया. उसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था.

Admin / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 316

Share:

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया. उसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था. रायपुर से झारखंड ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की थी. बताया जाता है कि अमन पर 200 से ज्यादा केस दर्ज थे.

अमन साव के विरुद्ध लातेहार जिले में भी एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं. अमन साहू पर गोली चलाने, आगजनी, रंगदारी और लेवी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

  • अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
  • अमन पर 200 से ज्यादा केस दर्ज थे
  • एनकाउंटर से 15 घंटे पहले फेसबुक पर पोस्ट की

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल में कैद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में मारा गया है. सोमवार को झारखंड पुलिस की टीम उसे जेल से लेकर निकली थी. अब पलामू में उसका एनकाउंटर हुआ है. अमन साहू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है. बताया जा रहा है कि आरोपी अमन पुलिस से बंदूक लूटकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसे ढेर कर दिया.

अमन साहू कई मामलों में आरोपी था. झारखंड लेकर जाने के दौरान उसने एसटीएस जवान से इंसास राइफल छीना और भागने की कोशिश की. इस दौरान जवान पर गोली चला दी. इस अटैक में जवान घायल हो गया. इसके फौरन बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की और अमन साहू को ढेर कर दिया.

गैंगस्टर अमन साहू को छत्तीसगढ़ से झारखंड लाने के दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. झारखंड पुलिस के अनुसार अमन ने भागने के दौरान एक एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन ली थी और उस पर गोली चला दी थी, जिसमें जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अमन को ढेर कर दिया. वहीं घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है. एनकाउंटर कि घटना मंगलवार की सुबह पलामू के चैनपुर के अंधारी ढोडा में हुई है.

बताया जा रहा है कि अमन साहू को रांची पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर से रांची ला रही थी. तभी पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और अमन साहू को मारा गया. जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 9:15 बजे की है. बताया जा रहा है कि अमन जिस गाड़ी में सफर कर रहा था, उस पर पहले बम फेंका गया था. इसी का फायदा उठाकर वह हथियार लूट कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे मार गिराया.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts