Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: भ्रष्टाचार को उजागर करना बना हत्या की वजह, पत्रकार मुकेश हत्याकांड में SIT ने पेश की चार्जशीट

Admin / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 331

Share:

छत्तीसगढ़ के टीवी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मामले में SIT ने मंगलवार को न्यायालय में अपनी चर्जशीट प्रस्तुत की। चार्जशीट में बताया गया कि मुकेश की हत्या में कांग्रेसी नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्रकार समेत कई लोग शामिल थे। एसआईटी प्रमुख मयंक गुर्जर ने बताया कि चार्जशीट में हथियार फोरेंसिक साक्ष्य काल डिटेल्स और बयान शामिल हैं। मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

छत्तीसगढ़ के टीवी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 70 दिन के बाद मंगलवार को बीजापुर न्यायालय में 1,241 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की है। इसमें बताया गया है कि पत्रकार मुकेश की हत्या में कांग्रेसी नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई दिनेश, रीतेश और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके शामिल थे। भ्रष्टाचार को उजागर करना बना हत्या की वजह एसआईटी के अनुसार, 24 दिसंबर को एनडीटीवी के पत्रकार मुकेश ने गंगालूर-मिरतूर सड़क में भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी। इसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए और 27 दिसंबर को राज्य जीएसटी ने सुरेश की फर्म पर छापामारी की, जिसमें कर चोरी पकड़ी गई सुरेश ने मुकेश पर दबाव डालने की कोशिश की, ताकि खबरें रुकवाई जा सकें। एक जनवरी की रात तक सुरेश और उसके भाइयों के बीच कई बार बातचीत और मुलाकातें हुईं, लेकिन जब मुकेश पर दबाव नहीं बना, तो सुरेश ने हत्या का षड्यंत्र रचा और उसकी हत्या कर सेप्टिक टैंक में चुनवा दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी सुनवाई एसआईटी प्रमुख मयंक गुर्जर ने बताया कि चार्जशीट में हथियार, फोरेंसिक साक्ष्य, काल डिटेल्स और बयान शामिल हैं। इससे साबित होता है कि सुरेश और उसके भाइयों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। अब इस मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला न्यायालय दंतेवाड़ा में की जाएगी।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts