Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने बेहतर कार्य करें - कलेक्टर, जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित

Admin / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 301

Share:

कलेक्टर ने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन

मुंगेली - कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोेरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने ‘‘सहकार से समृद्धि’’ के विजन को साकार करने, सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने, इसकी जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने एवं सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए विभिन्न कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय समितियां की स्थापना, स्व सहायता समूह का सहकारी समितियां के रूप में पंजीयन, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां के कंप्यूटराइजेशन प्रधानमंत्री जन औषधि सहित विभिन्न सहकारी गतिविधियों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने प्रत्येक समिति को ई डिस्ट्रिक्ट में पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि समिति के लोग ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का भी लाभ ले सकें। उन्होंने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित जिले द्वारा निर्मित कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित समिति से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि सहकार से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में अब तक 100 से अधिक समितियां बनाई जा चुकी हैं जिसमें पैक्स, लैंप्स एवं दुग्ध से संबंधित समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के अंतर्गत समितियां द्वारा दवाई दुकानों का भी संचालन किया जा रहा है। सहकारी समितियां के कॉमन सर्विस सेंटर में आईडी बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ पैक्स कंप्यूटराइजेशन का भी कार्य चल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts