ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 222
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. ये मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के जंगलों में हो रही है. यहां सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया है. माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में आज फिर से कई नक्सली ढेर हो सकते हैं.
बड़े नक्सलियों की सूचना पर निकले हैं जवान
बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के जंगल में एक बार फिर से सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इन दोनों ही जिलों के बॉर्डर एरिया में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद दंतेवाड़ा और बीजापुर इन दोनों ही जिलों से बड़ी संख्या में जवानों को भेजा गया. यहां पहले से बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चल रही है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन