Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: आज ED दफ्तर का घेराव करेगी कांग्रेस, प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं ने जंगी प्रदर्शन की तैयारी की

Admin / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 287

Share:

छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन है. प्रदेशभर के हजारों कार्यकर्ता आज राजधानी रायपुर में ED दफ्तर का घेराव करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी है. 

छत्तीसगढ़ में ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी. ईडी को जानकारी देने गए प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने पूछताछ के लिए 9 घंटे तक बैठाया था. इसके बाद कांग्रेस में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. ऐसे में आज 3 मार्च सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर घेरने की योजना बनाई है. हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर का घेराव कर जंगी प्रदर्शन करेंगे. 

कांग्रेस ने लगाए ये आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा. ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा सहयोग करेगी लेकिन यदि ईडी जबरिया कांग्रेस नेताओं से दुर्व्यवहार करेगी तो उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा.  बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रही है. भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है. ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है. कांग्रेस इसका विरोध करती है और ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करेगी भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे ED कांग्रेस ने मांग की है कि सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे? ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रुपए की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है. रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए भाजपा ने 1 रुपए में हासिल की थी. एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रुपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी?  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts