Fri, 31 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

डमी प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग : शिक्षाविद अमित गौड़

अगस्त महीना क़े परमुख खेती किसानी करें बर किसान मन ल सलाह

ज्ञान से प्रज्ञा तक की यात्रा और मानव चेतना का महापर्व

दिव्यांग राहुल आनंद के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग

बिलासपुर-रायपुर रोड संदेश UP ढाबा में नारायणपुर सरपंच बिसाहू साहू का दबंगई, जमकर तोड़फोड़

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

सूचना

: व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेंट 27 फरवरी से गांधी चौक के मिनी स्टेडियम में व्यापारियों को उद्योग, व्यवसाय के तनाव से दूर रखने युवा व्यवसायियों का बेहतरीन आयोजन

Admin / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 251

Share:

बिलासपुर- यूथ कॉमर्स क्रिकेट चैंपियनशिप ऑफ आइकॉन सुपर सिक्सेस सीजन 6 27 फरवरी से 2 मार्च तक खेला जाएगा। व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार गांधी चौक के पास नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें शहर के सभी तरह के उद्यमी, व्यवसायी शामिल होंगे। 50 वर्ष तक के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 27 फरवरी को नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी के हाथों होगा। इसके अलावा रायपुर से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अमर परवानी, अजय भसीन, उत्तम गोलचा,राजेंद्र जग्गी, राकेश ओछवानी एवं टीम भी मौजूद रहेंगे।मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए युवा व्यासायी नवदीप सिंह अरोरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने-अपने व्यवसाय में दिन-रात व्यस्त रहने वाले व्यापारियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और शरीर को तरो ताजा रखने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के व्यवसायी उद्योगपति शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक दिन मैच शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे जो रात 11:00 बजे तक खेले जाएंगे। अरोरा ने बताया कि फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता इसलिए कराई जा रही है कि इसमें सभी लोगों का जुड़ाव होता है। क्रिकेट ऐसा खेल है जिसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं और खेलना भी चाहते हैं। इसलिए व्यापारियों को व्यवसाय की दुनिया से कुछ दिनों के लिए बाहर कर तनाव से दूर करने उन्हें खेल से जोड़ा जा रहा है। 2 मार्च को इस टूर्नामेंट का भव्य समापन किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा जिले के विधायक और व्यवसाय उद्योग जगत के नामचीन लोग मौजूद रहेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान युवा व्यवसायी नवदीप सिंह छाबड़ा, अनिल वाधवानी, हेमंत जीवनानी, सतमित सिंह, हर्ष अग्रवाल, विक्की कोटवानी, परमजीत सिंह उबवेजा आदि उपस्थित थे।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts