Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: बड़ी खुशखबरी, सुनीता विलियम्‍स की धरती पर हुई वापसी, कैप्‍सूल से बाहर आते ही मुस्‍कुराई

Admin / Wed, Mar 19, 2025 / Post views : 325

Share:

घर में आपका स्वागत है...', सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर हुई सुरक्षित वापसी, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन

Sunita Williams LIVE: जिस पल का इंतजार था वह आ गया। अंतरक्षि यात्री सुनीता विलियम्‍स और बैरी विल्‍मोर पृथ्‍वी पर सकुशल लौट आए हैं। स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल की इस उड़ान पर पूरी दुनिया की नजर थी, क्योंकि यह विलियम्स और विल्मोर को पृथ्वी पर वापस लाने का काम कर रहा है, जो वहां लंबे समय फंसे थे। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की ISS से पृथ्वी पर वापसी का इंतजार पूरा हुआ। विलियम्स और उनके तीन सहकर्मियों ने सुरक्षित रूप से फ्लोरिडा के तट पर भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे स्पलैशडाउन किया। विलियम्स के अलावा उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहकर्मी बुच विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी कर ली है। नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के चार सदस्यों ने भारतीय समयानुसार बुधवार को 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड किया। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 6 जून 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपना मिशन शुरू किया था। आखिर दुआएं काम आईं। सुनीता विलियम्‍स सकुशल धरती पर लौट आईं हैं। स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। आज 19 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 3 बजकर 27 मिनट पर स्पलैशडाउन सफल रहा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने तक फंसे रहने के बाद, नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर वापस धरती पर आ गए हैं। हाथ हिलाकर मुस्‍कुराए अंतरिक्ष यात्री नासा के स्पेसएक्स क्रू-9 - अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर, सुनीता विलियम्स और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आने पर हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नज़र आए। नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फ्लोरिडा के तल्हासी में क्रू-9 को ले जाने वाले स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन के बाद पृथ्वी पर वापस आ गए हैं। यहां रिकवरी कर्मी ड्रैगन को रिकवरी पोत मेगन पर चढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं से गुज़र रहे हैं, टीमें यान को रिकवरी जहाज़ पर चढ़ाएँगी और अंतरिक्ष यान का हैच खोलेंगी। चालक दल को एक-एक करके कैप्सूल से बाहर निकाला जाएगा। मेडिकल जांच के बाद, उन्हें नासा के लिंडन बी जॉनसन स्पेस सेंटर में ह्यूस्टन लाया जाएगा जहाँ वे अपनी उड़ान के बाद की अवधि शुरू करेंगे। नौ महीने से अधिक समय से आईएसएस (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। फ्लोरिडा के पास उनका समुद्री स्प्लेशडाउन 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे निर्धारित था। नासा ने इस वापसी की लाइव कवरेज भी टेलीकास्ट किया। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की समस्याओं के कारण स्पेस स्टेशन पर फंस गए थे। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वैसे तो सिर्फ 10 दिन का मिशन पर गए थे, लेकिन अपने बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में प्रोपल्शन की खराबी के कारण वापस नहीं आ पाए थे। https://x.com/ANI/status/1902109346903011675?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1902109346903011675%7Ctwgr%5Ef821299d9c287c4d6ccb450fd81d3925a0b7f52f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fworld-astronauts-sunita-williams-and-barry-wilmore-are-ready-to-exit-orbit-and-descend-back-to-earth-8383453 पैतृक गांव में आरती उतारी मेहसाणा, गुजरात में नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव झूलासन में लोग उनकी सुरक्षित धरती पर वापसी पर खुशी जाहिर की और आरती उतारी। नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर, दो अन्य लोगों के साथ, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अलग हो गए हैं और आज सुबह करीब 3:27 बजे पृथ्वी पर उतरे। नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दो अन्य लोगों के साथ, कक्षा से बाहर निकलने और वापस पृथ्वी पर उतरने के लिए तैयार थे। वे स्पेसएक्स और नासा द्वारा समर्थित आठ लक्षित स्थलों में से एक पर गए। आज के लिए वापसी की जगह फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर है। नासा ने कहा था कि मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में स्प्लेशडाउन तय किया गया था। पहले वापसी बुधवार के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन लैंडिंग के लिए बेहतर मौसम की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसे री-शेड्यूल किया गया। https://x.com/Commercial_Crew/status/1901422933366456607?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1901422933366456607%7Ctwgr%5Ef821299d9c287c4d6ccb450fd81d3925a0b7f52f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.naidunia.com%2Fworld-astronauts-sunita-williams-and-barry-wilmore-are-ready-to-exit-orbit-and-descend-back-to-earth-8383453

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts