Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

चीन ने मरोड़ दी जापान की गर्दन, नहीं मानी अमेरिका की बात, भारत पर भी संकट?

12 साल में मोदी सरकार के 12 बड़े फैसले, जिसने बदल दी देश की राजनीति

सूचना

: तृतीय चरण अंतर्गत 23 फरवरी को पथरिया जनपद क्षेत्र में होगा मतदान, तैयारी पूरी

Admin / Sat, Feb 22, 2025 / Post views : 220

Share:

मतदान दलों को सामाग्री वितरण कर केन्द्र के लिए किया गया रवाना

जिला सीईओ, अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, प्रेक्षक भी रहे मौजूद

मुंगेली - राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तृतीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए विकासखण्ड पथरिया क्षेत्र में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार, मतदान केंद्रों में पेयजल, छाया, बिजली, और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने भी सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। मतदान प्रक्रिया 23 फरवरी को प्रातः 07 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 03 बजे तक चलेगी। वहीं मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित केंद्र में मतगणना भी की जाएगी। 

        जनपद पंचायत पथरिया क्षेत्र अंतर्गत शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आज विकासखंड मुख्यालय स्थित मंगल भवन में मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान ने मतदान दलों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, पथरिया एसडीएम श्री बी.आर. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारियों ने मतदान दलों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने शुभकामनाएं दी और हरी झंडी दिखाकर निर्धारित मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि पथरिया जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 96 ग्राम पंचायत के लिए 297 मतदान केन्द्र और केन्द्रों तक पहुंचने के लिए 82 रूट बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सेक्टर ऑफिसर लगातार निगरानी करेंगे। रिजर्व सहित 356 मतदान दलों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 

        तृतीय चरण के चुनाव में पथरिया क्षेत्र अंतर्गत कुल 01 लाख 38 हजार 709 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत के 03 सीटों के लिए 20 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 25 सीटों के लिए 129 प्रत्याशी, सरपंच के 92 सीटों के लिए 443 प्रत्याशी और पंच के 881 सीटों के लिए 2107 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में है। चुनाव के दौरान मतदाता अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसीईआर द्वारा आनलाईन जेनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची में से किसी भी एक को प्रस्तुत कर संबंधित मतदान केन्द्र में मतदान कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts