Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

मौसम विभाग : आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

Abhyuday Bharat News / Fri, May 15, 2026 / Post views : 15

Share:

मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और तूफान को लेकर 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से लेकर तमिलाडु तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में भीषण बारिश हो सकती है। झारखंड में बारिश को लेकर किसानों को अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां भीषण बारिश से फसलों को अच्छा खासा नुकसान पहुंच सकता है।

आज का मौसम 15 मई 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक उत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे शाम के समय हल्की राहत महसूस हो सकती है।


: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और तूफान को लेकर 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से लेकर तमिलाडु तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में भीषण बारिश हो सकती है। झारखंड में बारिश को लेकर किसानों को अलर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां भीषण बारिश से फसलों को अच्छा खासा नुकसान पहुंच सकता है।

आज का मौसम 15 मई 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक उत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 मई को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है, जिससे शाम के समय हल्की राहत महसूस हो सकती है।



दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-NCR (15 से 19 मई): देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में 15 मई से गर्मी और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 16 मई को भी तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 17 मई से गर्मी और बढ़ेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 18 और 19 मई को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान 41 और 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • मध्य प्रदेश (15 से 16 मई): मध्य प्रदेश में भीषण लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। एमपी के कुछ इलाकों में लू तो वहीं कुछ इलाके में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। छतरपुर जिले के खजुराहो में तापमान सबसे अधिक अधिक (45 डिग्री से ऊपर) रहने की उम्मीद है। वहीं, पचमढ़ी में सबसे कम (19 डिग्री के आसापास) न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है। कल (16 मई) भी मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी मध्यप्रदेश का बड़ा हिस्सा ‘हीट जोन’ में है। अगले 24 घंटों के लिए इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।'

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी (15 से 16 मई): उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। पश्चिमी यूपी में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, जबकि पूर्वी हिस्सों में उमस भी महसूस होगी। मौसम विभाग ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (15 से 16 मई): बिहार में भी मौसम पूरी तरह गर्म रहने वाला है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में तेज धूप के साथ तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय हल्के बादल और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म हवाओं के कारण बिजली और पानी की मांग भी बढ़ सकती है।

  • शहर

    अधिकतम तापमान (15 मई)

    न्यूनतम तापमान (15 मई)

    दिल्ली

    41°C

    24°C

    मुंबई

    37°C

    28°C

    चेन्नई

    39°C

    27°C

    कोलकाता

    39°C

    27°C

    लखनऊ

    38°C

    27°C

    पटना

    35°C

    25°C

    रांची

    34°C

    24C

    भोपाल

    42°C

    31°C

    जयपुर

    42°C

    29°C

    शिमला

    26°C

    17°C

    नैनीताल

    26°C

    19°C

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (15 से 17 मई): राजस्थान के कई इलाके इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जिनमें फलौदी (45.2 डिग्री) जैसलमेर (45.1) डिग्री, श्रीगंगानगर (44.8), बीकानेर (44.1 डिग्री), चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में (44), कोटा (43.3), पिलानी (43), चूरू (42.8), जयपुर (42 डिग्री) शामिल है। मौसम विभाग ने आज (15 मई) बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में दिन के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 17 मई से तापमान में फिर वृद्धि होगी।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • झारखंड (15 से 16 मई): झारखंड में ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। राज्य में मौसम की स्थिति, ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में राजस्थान का मौसम बिगड़ सकता है। भीषण बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल-उत्तराखंड (15 से 16 मई): उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। देहरादून और हल्द्वानी में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शिमला, मनाली और धर्मशाला में हल्की ठंडी हवाएं राहत देंगी। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

गुजरात-महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

  • महाराष्ट्र-गुजरात (15 से 16 मई): गुजरात और महाराष्ट्र में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। अहमदाबाद और सूरत में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि मुंबई और पुणे में उमस भरा मौसम बना रहेगा। समुद्री इलाकों में नमी बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विदर्भ क्षेत्र में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

  • तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

    • तमिलनाडु (15 से 19 मई): दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण आने वाले दिनों में तमिलनाडु में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 मई को कोयंबटूर जिले के घाट क्षेत्र और नीलगिरि इलाके में भी भारी बारिश होने की संभावना है। थेनी जिले और नीलगिरि में ही 16 मई को भी तेज बारिश की उम्मीद है। नीलगिरि में 17 मई को भी बारिश हो सकती है। 19 मई तक पश्चिमी और घाट जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Tags :

#मौसम विभाग

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts