Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

दिल्ली न्यूज़ : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

Abhyuday Bharat News / Fri, May 15, 2026 / Post views : 14

Share:

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात कर राज्यों के सुरक्षा और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की।

गृह मंत्री से मिले सीएम योगी

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठकों के दौरान सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक पोस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की।

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा कि आज मैंने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद। गृह मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात

गृह मंत्री के कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गृहमंत्री शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, सीएम विष्णु साय ने शाह को बस्तर में बदलती स्थिति और चल रही विकास पहलों के बारे में जानकारी दी। छत्तीसगढ़ सरकार के एक बयान के अनुसार, चर्चा 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर केंद्रित थी।

सीएम ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों की दी सूचना

बयान में कहा गया है कि सीएम साय ने गृह मंत्री को सूचित किया कि जिन क्षेत्रों में पहले एम्बुलेंस को पहुंचने में कठिनाई होती थी, वहां अब नियमित रूप से चिकित्सक, दवाएं और स्वास्थ्य देखभाल दल पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पुराने सुरक्षा शिविरों को धीरे-धीरे 'जन सुविधा केंद्रों' में परिवर्तित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्राप्त होती है।

राज्य में चल रहे स्वास्थ्य अभियान की भी दी जानकारी

बयान के अनुसार, इस वर्ष 13 अप्रैल को सुकमा से शुरू किए गए स्वास्थ्य अभियान के तहत 21.86 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है और डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किए गए हैं।सीएम साय ने शाह को बस्तर के विकास रोडमैप के बारे में जानकारी दी, जिसमें सड़कों, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और निवेश प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

बयान में कहा गया है कि शाह ने बस्तर में चल रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की सराहना की और जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। उपमुख्यमंत्री विजय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि आज नई दिल्ली में आधुनिक भारत के लौह पुरुष, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुलाकात हुई।”

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts