Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

Abhyuday Bharat News / Fri, May 15, 2026 / Post views : 15

Share:

पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलती का खामियाजा अब जनता भुगतेगी। उन्होंने लिखा कि अब सरकार किस्त में वसूली करेगी। उन्होंने पीएम मोदी को कंप्रोमाइज्ड पीएम भी बताया।

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने आज देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। अब इस बढ़ोतरी पर सियासत भी शुरू हो गई है। पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी। 3 रुपये का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी। बता दें इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कप्रोमाइज्ड पीएम बताया था।


बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की अशांति के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से प्रेरित थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर लगभग 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की कीमत लगभग 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई।

कांग्रेस पार्टी ने भी मोदी सरकार को घेरा

  • वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी न एक्स हैंडल पर लिखा "मोदी सरकार ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी का अमेर‍िका के सामने जो समर्पण किया उसकी कीमत पूरा देश पेट्रोल, डीजल, गैस की भारी किल्लत से चुका रहा है। पहले मोदी सरकार ने अमेरिका के कहने पर रूस से सस्ता तेल खरीदना बंद किया। फिर युद्ध के बीच में अमेर‍िका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘छूट’ दी, जो 16 मई को खत्‍म हो रही है।"

  • अब एक बार फ‍िर मोदी सरकार बजाय ख़ुद देशहित में निर्णय लेने के, ट्रंप के आगे ग‍िड़ग‍िड़ा रही है, रूस से तेल खरीदने की इजाजत मांग रही है। जो निर्णय हमारा होना चाहिए था, उसकी इजाजत एक तीसरे देश से मांगी जा रही है - इससे ज़्यादा देश की संप्रभुता और स्वाधीनता का क्या मखौल होगा। एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से मोदी भारत के मान-सम्‍मान का सौदा कर रहे हैं।

  • हम क‍िस देश से तेल लेंगे, ये तय करने वाला अमेर‍िका कौन होता है? भारत का फैसला भारत लेगा, 'हम भारत के लोग' लेंगे, ना क‍ि व्हाइट हाउस में बैठा कोई अमेर‍िकी। एक कंप्रोमाइज्ट प्रधानमंत्री का खाम‍ियाजा पूरा देश भुगत रहा है। शर्मनाक!


आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा की भी आई प्रतिक्रिया

वहीं, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर कहा कि इस सरकार को लोकसंवेदनाओं से कोई मतलब नहीं है। इस देश में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से बहुत नुकसान होगा। मैं चाहता हूं कि 12 महीने चुनाव हो क्योंकि यह सरकार चुनाव से डरती है। इसका(ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी) कई क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts