Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

: 53 की मौत, तिब्बत में 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने कितनी तबाही मचाई?

Admin / Tue, Jan 7, 2025 / Post views : 466

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

 पठारी देश तिब्बत में आज आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई। 50 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई घर और इमारतें भी ध्वस्त हो गई हैं। नेपाल में आए भूकंप का असर तिब्बत में भी देखने को मिला।

Earthquake Jolts in Tibet पठारी देश होने के कारण तिब्बत में भूकंप तबाही मचाता है।

भारत और नेपाल के पड़ोसी देश तिब्बत में आज 7 जनवरी दिन मंगलवार की सुबह भीषण भूकंप आया। तिब्बत के सबसे प्रतिष्ठित शहरों में से एक के पास हिमालय की उत्तरी तलहटी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। इस भूकंप के कारण अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत होने की खबर है। कईं इमारतें हिल गईं, लोगों के घर ढह गए। सड़कों और दीवारी में दरारें आ गईं।

भूकंप आज दूसरी बार सुबह 9.05 बजे (0105 GMT) आया, जिसका केंद्र टिंगरी में था, जो एक ग्रामीण काउंटी है। यह काउंटी एवरेस्ट के लिए नॉर्थ साइड से एंट्री गेट है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत में आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दक्षिण-पश्चिमी चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े में डिंगरी के चांगसुओ टाउनशिप के टोंगलाई गांव में भूकंप से क्षतिग्रस्त घर देख सकते हैं।

https://twitter.com/i/status/1876492717213245521

नेपाल के नीचे धरती से आया तिब्बत में भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप का असर भारत, तिब्बत, बांग्लादेश, भूटान तक देखने का मिला। भारत में सबसे ज्यादा झटके बिहार में लगे, जहां भूकंप की तीव्रता 5 से ज्यादा रही। बिहार के अलावा दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी झटके महसूस किए गए।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप सुबह 6.35 बजे, नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में आया। भूकंप का केंद्र उस स्थान पर मिला, जहां भारत और यूरेशिया प्लेटें टकराती हैं। इस टकराव से हिमालय के पर्वतों में इतनी ऊंची लहरें उठती हैं कि विश्व की कुछ सबसे ऊंची चोटियों की ऊंचाई बदल जाती है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के अनुसार, नेपाल की सीमा के पास डिंगरी काउंटी में सुबह 9:05 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जो अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा।

छवि

साल 2015 में भी आया था ऐसा ही भूकंप

AP की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 5 किलोमीटर (3 मील) के भीतर कुछ शहर बसे थे, जो तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 380 किलोमीटर (240 मील) दूर थे। मंगलवार को तिब्बत-नेपाल सीमा के पास जिस क्षेत्र में भूकंप आया, उसी क्षेत्र में पिछली एक सदी में 6 से ज्यादा की तीव्रता वाले 10 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं। आज 7 जनवरी 2025 को आया भूकंप पिछले 5 वर्षों में 200 किलोमीटर के दायरे में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। साल 2015 में नेपाल में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से लगभग 9000 लोग मारे गए थे और 22000 से अधिक लोग घायल हुए थे। 5 लाख से अधिक घर ध्वस्त हो गए थे।

छवि  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts