Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

ABN NEWS :- देश दुनिया : Crude oil Price में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, पहली बार कच्चे तेल की कीमत में सबसे बड़ी कटौती, भारत को होगा खूब फायदा

Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 7, 2026 / Post views : 155

Share:

Crude Oil Price Today: सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। तेल उत्पादक देशों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते, सऊदी अरब ने अगस्त के लिए कच्चे तेल की कीमतों में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की, जो पिछले 26 सालों में सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसा मन जा रहा है कि भारत को खूब फायदा होगा क्योंकि रूस के बाद भारत सबसे ज्यादा तेल सऊदी अरब से ही लेता है।

एक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया के लिए सऊदी अरब के कच्चे तेल की कीमत ओमान और दुबई औसत से 1.50 डॉलर प्रति बैरल कम है।

फारस की खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देश तेजी से उत्पादन बढ़ा रहे हैं। युद्ध थमने के बाद वैश्विक स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिससे कच्चे तेल के दाम गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गए हैं। सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है।

कच्चे तेल के दाम में आई यह रिकॉर्ड गिरावट भारत के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है। इससे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने अगस्त महीने से एशिया के लिए अरब लाइट कच्चे तेल की कीमत में 11 डॉलर प्रति बैरल की कटौती करने का निर्णय लिया है। जब होर्मुज बंद था तब कंपनी को अपना माल लाल सागर के यानबू बंदरगाह के रास्ते घुमाकर भेजना पड़ रहा था। इससे लागत बढ़ रही थी। 

सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व वाले OPEC+ समूह ने भी अगस्त महीने के लिए तेल उत्पादन कोटा में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश अपने बढ़े हुए कोटे का पूरा इस्तेमाल कर तेल बाजार में उतार रहे हैं, तो कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं।

आपको बताते चले कि पिछले 26 सालों के इतिहास में सऊदी अरब द्वारा एशियाई देशों को दी गई यह अब तक की सबसे बड़ी छूट है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts