ब्रेकिंग
सूचना
भारत में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के भारी दबाव व असर अब नेपाल की सरकार पर दिखने लगा है. नेपाल में परीक्षा पेपर लीक होने के बाद बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. सरकार ने देश के युवाओं को भरोसा दिया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी. सरकार और शिक्षा प्रशासन ने इस गंभीर मामले पर त्वरित कदम उठाए हैं. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नेपाल MBS फर्स्ट सेमेस्टर का 24 जुलाई का परीक्षा प्रश्नपत्र परीक्षा के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नेपाल में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बालेन शाह सरकार के हाथ-पांव फूल गए है. यह मामला ऐसे समय आया है, जब भारत में राजधानी दिल्ली ने इसी मुद्दे पर भारी उथल पुथल देखी है. जिसके बाद से सरकार अलर्ट मोड में आ गई है.
नेपाल के शिक्षा और खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने कहा है कि त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के MBS फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद गंभीर मामला है. सरकार ने देश के युवाओं को भरोसा दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई होगी, जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे.
शिक्षा और खेल मंत्री सस्मित पोखरेल ने आगे कहा है कि इस मामले में गृह मंत्रालय और नेपाल पुलिस के बीच बातचीत हुई और निगरानी बढ़ा दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।
नेपाल बीते साल युवाओं का प्रदर्शन देख चुका है, जिसमें उस समय की केपी ओली सरकार गिर गई थी. सस्मित पोखरेल ने कहा कि जो भी व्यक्ति शिक्षा व्यवस्था और अच्छे प्रशासन के खिलाफ काम करेगा, उसे कानून के अनुसार सजा दी जाएगी।
Tags :
# International News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन