Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश :-बालघाट न्यूज : बालाघाट: खाई में गिरी कार बनी आग का गोला, ससुर-बहू और 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत...

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 197

Share:

बालाघाट के बैहर-मलाजखंड मार्ग पर शनिवार रात एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें ससुर, बहू और 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई।

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखने वालों की रूह कांप गई। बैहर-मलाजखंड मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गई। इस भीषण अग्निकांड में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ससुर, बहू और उनका 3 साल का मासूम बेटा शामिल है।

चंद मिनटों में राख हो गया परिवार

हादसा केवलारी चौराहे के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार जैसे ही गड्ढे में गिरी, इंजन में आग भड़क उठी। कार के दरवाजे लॉक होने के कारण अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। घटना में नगारची केलकर (65), उनकी बहू सविता केलकर (28) और पोते अभि केलकर (3) ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। आग इतनी विकराल थी कि कार लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई।


कार पूरी तरह जल चुकी है, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हम हादसे के तकनीकी कारणों की भी जांच कर रहे हैं।

जयंत मर्सकोले, थाना प्रभारी 


राहगीरों ने दिखाई बहादुरी, 3 की बची जान

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कार के शीशे तोड़े। उन्होंने कार चला रहे सीतम केलकर और उनकी मां नाना बाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें गोंदिया (महाराष्ट्र) रेफर किया गया है। इस हादसे में सबसे चमत्कारी बात यह रही कि 8 साल की बच्ची पूर्वी राहांगडाले पूरी तरह सुरक्षित बच गई।

झपकी बनी हादसे की वजह?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला के अनुसार, सीतम केलकर अपने गांव पोंडी से मलाजखंड लौट रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण चालक को झपकी आ गई होगी। कार पेट्रोल से चलने वाली थी, जिसके कारण आग तेजी से फैली। मलाजखंड नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts