Sat, 12 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

मध्य प्रदेश :- दतिया न्यूज : राजा-रजवाड़े’ वाले सवाल पर जीतू की सभा में बवाल, समर्थक और ग्रामीण में गुत्थमगुत्थी का VIDEO VIRAL

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 133

Share:

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया से उपचुनाव के प्रचार के दौरान एक रोचक घटना सामने आई है। जिगना ग्राम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नुक्कड़ सभा चल रही थी, तभी अचानक भीड़ से उठे एक ग्रामीण के तीखे सवालों ने कांग्रेस नेताओं को सख्ते में डाल दिया। सवाल इतना चुभने वाला था कि पटवारी के समर्थक अपना आपा खो बैठे और देखते ही देखते दो ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। मौके पर लात-घूंसे और गुत्थम-गुत्थी शुरू हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘संविधान’ और ‘राजा-रजवाड़े’ पर ग्रामीण ने घेरा

दरअसल रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जिगना गांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान राज गौतम नाम के एक स्थानीय ग्रामीण ने सीधे जीतू पटवारी से दो टूक सवाल दाग दिए।

ग्रामीण ने पूछा कि आप हर सभा में भाजपा पर संविधान विरोध के आरोप लगाते हो लेकिन अगर कांग्रेस के पूर्व विधायक पर संविधान के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें हाई कोर्ट से राहत क्यों नहीं मिली?

ग्रामीण यहीं नहीं रुका उसने कांग्रेस प्रत्याशी के नाम के आगे ‘कुंवर’ लगे होने पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी राजा-रजवाड़े की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। वे रजवाड़ा देखें, लोकतंत्र नहीं!

सवाल सुनते ही भड़का समर्थक, बीच सभा में शुरू हुआ दंगल!

ग्रामीण राज गौतम के मुंह से कांग्रेस के लिए इतने कड़वे सवाल सुनते ही सभा में मौजूद जीतू पटवारी का एक समर्थक विजय गौतम आगबबूला हो गया। विजय गौतम सीधे सवाल पूछने वाले राज से जाकर भिड़ गया।

दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते बात मारपीट और गुत्थम-गुत्थी तक पहुंच गई। जनसभा के बीच अचानक हुए इस ड्रामे से वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बाद में वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बामुश्किल बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जिगना गांव में हुई इस झड़प और तीखी बहस का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। चुनाव के ऐन वक्त पर स्थानीय जनता द्वारा मंच पर आकर इस तरह के कड़े सवाल पूछने और उसके बाद हुए इस बवाल ने कांग्रेस खेमे की टेंशन बढ़ा दी है, जबकि विपक्षी दल इस वीडियो को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी में जुट गए हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts