Sun, 13 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

पत्रकारिता पर आपातकाल जैसा प्रहार! शाहीन खान और नफीस खान के मामले में परिषद ने जताया विरोध

बिलासपुर में मनाया गया तर्कवादी पत्रकार गौरी लंकेश का स्मृति शहादत दिवस

संकुल स्तरीय विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह में 31 शिक्षकों का सम्मान

सूचना

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत चुनाव में नहीं चलेगा आधार कार्ड-वोटर आईडी, 21 साल से कम उम्र में बनीं सरपंच; इलेक्शन कैंसिल

छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों के बदले नियम... अब NOC की जरूरत खत्म, 'नेशनल', 'इंटरनेशनल' लिखना हुआ बैन

मध्यप्रदेश न्यूज़ : जिसको मानती थी भाई, उसी ने किया विश्वासघातः अकेली रह रही नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी, डरा-धमकाकर अपहरण भी किया

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 6, 2026 / Post views : 150

Share:

ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी सहेली के भाई पर अपहरण और दुष्कर्म जैसा गम्भीर आरोप लगाया है। पीड़िता आरोपी को भाई मानती थी और इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता अपनी वृद्ध दादी के साथ रहती

दरअसल यह मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपनी वृद्ध दादी के साथ रहती है, जबकि उसके माता-पिता काम के सिलसिले में जयपुर में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा पीड़िता की सहेली का भाई है और इसी कारण उसका घर पर आना-जाना था,पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी को यह पता चला कि वह दादी के साथ अकेली रहती है,तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा।

किराए के कमरे में दोबारा दुष्कर्म किया

पीड़िता के आरोप के मुताबिक 2 जून को आरोपी जबरन घर में घुसा और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद वह लगातार उसे धमकाता रहा। वहीं 28 जून की रात आरोपी ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया और बाहर नहीं आने पर घर में घुसने की धमकी दी, डरी सहमी पीड़िता जैसे ही बाहर आई,आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी स्थित एक किराए के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया गया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ अपहरण ,दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts