Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश :- अशोकनगर न्यूज : भगवान मिल गए, पर सिलेंडर नहीं! 15 दिन के वनवास के बाद घर आई रसोई गैस, सोशल मीडिया पर मना जश्न...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 206

Share:

न कोई चुनाव जीता, न कोई लॉटरी लगी और न ही कोई पदक हासिल किया... फिर भी सैकड़ों लोग एक युवक को बधाइयां दे रहे है! मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर का है, जहां गैस सिलेंडर की किल्लत ने एक आम आदमी को रातों-रात सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया। 15 दिनों तक परेशान होने के बाद जब गैस की भरी टंकी मिली तो खुशी ऐसी झलकी कि दोस्तों ने बधाई के बैनर ही छाप दिए...

ashoknagar news

अशोकनगर: देशभर में जहां एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम आदमी के पसीने छुड़ा रखे हैं, वहीं मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहां एक उपभोक्ता को 15 दिनों की कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद जब भरा हुआ गैस सिलेंडर मिला, तो उसकी खुशी किसी ओलंपिक मेडल जीतने से कम नहीं थी। सोशल मीडिया पर पोस्टर डालकर लोग उसे बधाई दे रहे हैं, जैसे गोल्ड मेडल लाया हो!


दरअसल विदिशा रोड निवासी रंगेश रघुवंशी पिछले 15 दिनों से सिलेंडर कि बुकिंग  कराकर इंतजार कर रहे थे। घर में 3 दिन से गैस खत्म थी और खाना इंडक्शन चूल्हे पर बन रहा था। बार-बार फोन करने और चक्कर काटने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो रंगेश खुद खाली टंकी लेकर गैस एजेंसी पहुंच गए। वहां भीड़ और हंगामे के बीच जब उन्हें 'लाल सिलेंडर' नसीब हुआ, तो उन्होंने अपनी जीत की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

चुटीले कमेंट्स कर रहे लोग, बधाई हो! सिलेंडर हुआ है...


रंगेश ने जैसे ही फोटो पोस्ट की, उनके दोस्तों और परिचितों ने इसे हाथों-हाथ लिया। लोगों ने मजाकिया अंदाज में रंगेश की फोटो के साथ "बधाई संदेश" वाले पोस्टर और बैनर बना दिए। देखते ही देखते ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। किसी ने लिखा- 'कड़े संघर्ष के बाद मिली सफलता', तो किसी ने इसे 'ऐतिहासिक उपलब्धि' करार दिया।

अशोकनगर में एलपीजी को लेकर ऐसे हैं हालात

  • एक तो मोबाइल-मिस्डकॉल या मैसेज से गैस नंबर नहीं लग रहे

  • जिनके नंबर लग जाते हैं, उन्हें गैस की डिलीवरी नहीं की जा रही

  • गैस सिलेंडर का नंबर लगने का मैसेज तो आता है, 'डीएसी' नंबर नहीं मिल रहा

  • लोग सिलेंडर लेकर एजेंसियों पर सीधे जाकर भरा हुआ सिलेंडर ले रहे हैं

  • एजेंसियों ने गैस की होम डिलीवरी बंद कर रखी है। 

हालात बेकाबू, एजेंसियां लाचार


मजाक से इतर स्थिति गंभीर है। शहर की गैस एजेंसियों पर रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। होम डिलीवरी पूरी तरह ठप है, क्योंकि कर्मचारी एजेंसी पर खड़ी भीड़ को ही संभालने में असमर्थ हैं। कई जगहों पर सिलेंडर न मिलने की वजह से चक्काजाम और कर्मचारियों के साथ तीखी बहस के मामले भी सामने आ रहे हैं।

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts