Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: प्रेमी के साथ घर से भागी प्रेमिका, पिता के नाम छोड़ा भावुक लेटर

Admin / Sat, Jan 25, 2025 / Post views : 286

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

अक्सर देखा जाता है कि पिता या परिवार के लोग लड़कियों से उनकी मर्जी पूछे बिना ही उनकी शादी कर देते हैं, अक्सर देखा जाता है कि जिससे लड़की की शादी की जाती है शायद वह लड़का लड़की को पसंद नहीं होता. ऐसे में कई बार लड़कियां बडे़ फैसले कर लेती हैं जिनमें घर से भागना भी शामिल रहता है. मध्य प्रदेश के गुना शहर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने का फैसला किया, क्योंकि उसके परिवार ने उसकी शादी जबरन किसी और से तय कर दी थी, लेकिन घर छोड़ने से पहले लड़की ने अपने पिता के नाम एक पत्र लिखा हैं, जिसमें उसने अपने फैसले के पीछे के कारणों को विस्तार से बताया. 

लड़की बोली पापा मुझे माफ कर देना 

प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका ने अपने पिता के नाम छोड़े पत्र में लिखा 'आदरणीय पिताजी सादर प्रणाम आगे समाचार यह है कि मैं आज दिनांक 20 - 1- 25 को सुबह-सुबह घर छोड़कर गांव से गुना जा रही है, गुना में रहने वाले अपने प्रेमी को वहां से लेकर किसी अन्य शहर जाकर अपने प्रेमी से विवाह करेंगी, मैं बालक हूं अपना भला बुरा समझने में और अपना भविष्य का निर्णय लेने के लिए भी स्वतंत्र हूं, घर छोड़कर जाने का यह फैसला मुझे इसलिए लेना पड़ रहा है क्योंकि आप मेरा विवाह मेरी इच्छा के विरुद्ध किसी अन्य लड़के से करना चाहते हैं, जिसे मैं कतई पसंद नहीं करती थी. आशा है आप मुझे माफ करेंगे और मुझे वह आपके होने वाले दामाद को आशीर्वाद प्रदान करेंगे, आपका स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की कामना के साथ आपकी पुत्री.

प्रेमी के साथ घर से भागी प्रेमिका, पिता के नाम छोड़ा भावुक लेटर, परिवार बोला-घर आ जा बिटिया

पढ़ाई में इंटेलिजेंट थी लड़की 

परिजनों ने पुलिस में शिकायत कराते हुए बताया कि 23 साल की उनकी लड़की पढ़ाई में होशियार थी, 2018 में 10वीं में 83 प्रतिशत और 2020 में 12वीं कक्षा में 72 प्रतिशथ अंक हासिल किए थे, परिवार के अनुसार, वह पढ़ाई में इंटेलिजेंट थी और उसे लेकर परिवार ने कई सपने देखे थे. सोमवार सुबह घर से गायब होने के बाद युवती के इस कदम ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है. परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

घर लौट आओ बेटी 

पुलिस ने बताया कि लड़की बालिग है और उसने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है, परिवार और पुलिस ने लड़की को खोजने का प्रयास तो शुरू कर दिया है, लेकिन  उसका यह कदम उसकी स्वतंत्रता और समाज की परंपराओं के बीच टकराव को दर्शाता है. पुलिस युवती और उसके प्रेमी का पता लगाने की कोशिश कर रही है, वहीं, परिवार ने युवती से घर लौटने की अपील की है, उसके पिता ने भी बेटी से घर लौटने की बात कही है.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts