Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

मध्य प्रदेश:- दमोह न्यूज : पत्नी का भी पिया था खून, 'नरभक्षी' गुड्डा से दूर रहते थे ग्रामीण, बहन के घर जा रहे भरत पर पीछे से किया वार..

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 171

Share:

दमोह का नरभक्षी गुड्डा पटेल ने अपनी पत्नी की हत्या कर भी खून पिया था। अब भरत विश्वकर्मा की हत्या सरेआम कर दी है।

दमोह: तमन्ना गांव में हुए हत्याकांड ने पूरे मध्य प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इस गांव में रहने वाले गुड्डा पटेल नाम के एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने भरत विश्वकर्मा नाम के किशोर की हथौड़े से हत्या कर दी। हत्याकांड का वीडियो सामने आया है, नर पिशाच की करतूतें देखकर सहम जाएंगे। गांव के लोग इस पर पत्थर बरसाते रहे लेकिन यह डरा नहीं। नाबालिग की हत्या कर मांस खाता रहा है।

खून पिया और मांस खाया

छत्तरपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव के लिए यह पहली घटना है। लोगों ने पहली बार अपनी आंखों से एक नरभक्षी को देखा है। गांव के लोग शोर मचाते रहे, पत्थर फेंकते रहे, मगर राक्षस गुड्डा भरत विश्वकर्मा के सिर पर हथौड़ा मारता रहा है। लोगों के सामने ही वह खोपड़ी से निकालकर मांस खा रहा था। खून पी रहा था। भीड़ बढ़ी तो खेतों की तरफ भागा है।

पत्नी का भी पिया था खून

गुड्डा इंसान के रूप में राक्षस था। उसे इंसानी खून की लत लगी थी। गांव में अलग थलग रहने वाले गुड्डा के बारे में ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। घटना आने के बाद गांव के लोगों ने बताया कि करीब दो दशक पहले गुड्डा ने अपनी पत्नी की हत्या भी निर्मम तरीके से कर दी थी। गांव के लोग बताते हैं कि गुड्डा ने अपनी पत्नी का भी खून पिया था।

दो साल पहले आया जेल से छूटकर

पत्नी की हत्या के आरोप में गुड्डा पटेल जेल में सजा काट रहा था। करीब दो साल पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से वह गांव में ही अकेले रहता था। एक बेटा और दो बेटियां हैं। सबकी शादी हो गई है। गांव में ही बेटा अलग रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। गुड्डा पटेल से परिवार का कोई लगाव नहीं था।

गांव के लोग नहीं करते थे बात

गुड्डा पटेल गांव में रहता था। गांव के लोगों का कहना है कि वह सनकी है। इसलिए गांव वाले उससे बात नहीं करते थे। सभी लोग उससे डरते थे। अब घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। उस दृश्य को देखकर लोग अब तक सहमे हुए हैं।

सिर पर रॉड से कर दिया वार

लोगों ने बताया कि भाई दूज के दिन गुड्डा अपने घर के बाहर बैठा था, तभी भरत विश्वकर्मा अपनी बाइक से निकला। इसी बीच गुड्डा ने उसके पीछे से सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे वह मीन पर गिर गया। इसके बाद गुड्डा ने उसके सिर पर हथौड़ा मारना शुरू कर दिया। साथ ही वह उसका मांस भी खाता दिख रहा है।

ग्रामीणों को डराने लगा

वहीं, ग्रामीण जब उसके करीब जाने लगे तो वह डराने लगा। साथ ही उन्हें हथौड़े से मारने की कोशिश कर रहा था। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद गुड्डा पटेल को पकड़ा गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, उसने ऐसा क्यों किया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts