Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्य प्रदेश न्यूज : डबरा में गोल्डन गर्ल खुशबू निषाद का ऐतिहासिक स्वागत

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 311

Share:

डबरा : अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली MMA फाइटर खुशबू निषाद के डबरा आगमन पर नगर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। लेबनान में आयोजित IMMAF Asian MMA Championship 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशबू का ग्वालियर रोड स्थित ब्रज वाटिका, इटावा होटल के सामने भव्य स्वागत किया गया।

MMA फाइटर बनकर रच इतिहास 

प्रयागराज निवासी खुशबू निषाद ने सीनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ देश को गौरवान्वित किया, बल्कि एशियाई स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला MMA फाइटर बनकर इतिहास रच दिया। उनकी यह सफलता खेल के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जा रही है।

खुशबू का जोरदार स्वागत

डबरा में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ ग्वालियर जिले के मांझी समाज के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और तालियों, नारों व फूल-मालाओं से खुशबू निषाद का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खुशबू की जीत केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह समाज और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

निकाली गई बाइक रैली

सम्मान समारोह के बाद पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। डीजे की धुनों और भारत माता के जयघोष के बीच यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हरीपुर तिराहे तक पहुंची। रैली में युवाओं और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान डबरा नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। यह कार्यक्रम न सिर्फ खुशबू निषाद की मेहनत, संघर्ष और ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान था, बल्कि मांझी समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और सामाजिक शक्ति का भी प्रभावशाली प्रदर्शन साबित हुआ।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts