Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मध्यप्रदेश :-इंदौर न्यूज : बड़ौदा महारानी की सादगी! इंदौर की 'स्वाद गली' में घूमती दिखीं 170 कमरे वाले महल की मालकिन राधिका राजे

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 214

Share:

बड़ौदा राजघराने की महारानी राधिका राजे गायकवाड़ इंदौर की गलियों में सादगी के साथ घूमती दिखी हैं। साथ ही सराफा बाजार में उन्होंने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया है।

इंदौर: बड़ौदा का महारानी राधिका राजे अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हमेशा भारत के अलग-अलग हिस्सों में सादगी के साथ घूमते दिख जाती हैं। वर्ल्ड हेरिटेज डे पर वह इंदौर आई थीं। इंदौर की ऐतिहासिक इमारतों के बाद वह स्वाद गली में घूमती दिखी हैं। उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता है कि वह बड़ौदा की महारानी हैं।

राजवाड़ा की भव्यता देखकर ठहर गईं आखें

ऐतिहासिक राजवाड़ाइंदौर की पहचान और शान है। इंदौर घूमने आने वाले लोग यहां आए भी अपनी यात्रा अधूरी मानती हैं। बड़ौदा की महारानी गायत्री राजे बेहद कम समय के लिए इंदौर पहुंची थीं। उन्होंने रात्रि विश्राम के लिए राजवाड़ा को चूना। सात मंजिला मराठा महल को 174 में मल्हार राव होल्कर द्वारा बनवाया गया था। यह 1880 तक शाही निवास बना रहा है। इस महारानी ने यहां के आसपास के इलाकों को घूमा और कई खूबसूरत तस्वीरें भी लीं। इसके इंदौर में स्वाद गली के नाम से मशहूर सराफा बाजार पहुंच गईं।


सराफा के व्यंजनों का लिया स्वाद

बड़ौदा की महारानीइसके बाद सराफा बाजार पहुंचीं। सराफा बाजार राजवाड़ा से सटा हुआ है। बाजार पूरी रात खुली रहती है। दिन में सोने और चांदी का व्यापार होता है और रात में स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकान सजती है। इस बाजार का इतिहास 100 साल पुराना है। ये दुकान यहां के जौहरियों की है। जिन्होंने अपनी कीमती सामानों को सुरक्षित रखने के लिए यह तरीका निकाला था।


स्थानीय लड़कियां कर रही थीं मेजबानी

महारानी की मेजबानी स्थानीय लड़कियां कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने सराफा बाजार में अमरूद स्लश, क्रीमी कोकोनट क्रश, अनोखे पान, ताजा भुट्टे की खीस, दही वड़े, गोल्ड कुल्फी और जलेबा का स्वाद चखा है। इंदौर का उनका अनुभव बहुत शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत साफ-सुथरा भी है।


सादगी के लिए मशहूर हैं महारानी

वहीं, बड़ौदा की महारानी अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह बेहद साधारण तरीके से भारत के अलग-अलग शहरों में घूमती दिख जाती हैं। उन्हें देखकर जरा सा भी एहसास नहीं होगा कि महारानी राधिका राजे अरबों की दौलत की मालकिन हैं।

170 कमरों का है महल

राधिका राजे बड़ौदा के गायकवाड़ राजपरिवार की महारानी हैं। एक समय में उन्हें देश की सबसे खूबसूरत महारानी का खिताब भी मिला है। बड़ौदा स्थित इनके शाही महल का नाम लक्ष्मी निवास पैलेस है। यह करीब 550 एकड़ में फैला है। महल में 170 कमरे हैं और कई एकड़ में फैला पार्क है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत 24,000 करोड़ रुपए के करीब आंकी जाती है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts