Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

बेस्ट बंगाल :- कोलकाता न्यूज़ : 'मैं सीएम की पिटाई करूंगी', पनिहाटी की बीजेपी कैंडिडेट के बयान पर टीएमसी को आपत्ति, चुनाव आयोग से शिकायत...

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 215

Share:

बंगाल चुनाव के बीच पनिहाटी की बीजेपी उम्मीदवार की टिप्पणी से राजनीति गरमा गई है। उन्होंने कहा था कि जिस तरह उनकी बेटी को घसीटकर मारा गया, उसी तरह मैं सीएम की पिटाई करूंगी। टीएमसी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने पनिहाटी की बीजेपी उम्मीदवार और आरजी कर केस पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उम्मीदवार की टिप्पणी से लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा है और इससे चुनावी माहौल खराब हो सकता है। बीजेपी ने टीएमसी की शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। माना जा रहा है कि टीएमसी इस मुद्दे पर इमोशनल कार्ड खेल रही है।


वीडियो आने पर बढ़ा बवाल

पनिहाटी में यह विवाद तब शुरू हुआ, बीजेपी उम्मीदवार का एक वीडियो सामने आया। यह उत्तरी कोलकाता के सोदेपुर इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि जिस तरह मेरी बेटी को बालों से घसीटकर पीट-पीटकर मार डाला गया था, उसी तरह मैं भी सीएम ममता बनर्जी को बालों से पकड़कर घुमा दूंगी। अगर मेरी सीएम से मुलाक़ात हुई, तो मैं या तो उन्हें जेल में डाल दूंगी या फिर नाली में गिराकर उनकी पिटाई करूंगी।

सीएम मेरी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार

इससे पहले उन्होंने कहा कि वह मुख्य रूप से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ रही हैं, जो एक सरकारी अस्पताल में मेरी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उसने राज्य सरकार की ओर से संचालित मेडिकल कॉलेजों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई थी।


उन्हें किसी भी औपचारिक शिकायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संभव है कि उनकी पत्नी में अधिक गुस्से में टिप्पणी की हो।

रत्ना देबनाथ के पति


कल्याण बनर्जी ने की शिकायत

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा किपनिहाटी के टीएमसी विधायक निर्मल घोषभी उनकी बेटी के केस से जुड़े सबूतों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्मल के बेटे प्रतिद्वंद्वी तीर्थंकर को टीएमसी ने अपराध पर पर्दा डालने के लिए चुनाव में उतारा है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, उससे लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा है। इससे चुनावी माहौल भी खराब हो जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts