Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

ABN NEWS :- देश दुनिया : चिट्ठी न कोई संदेश.. कहा तुम चले गए.. 20 दिन से कहां गायब हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के कई कार्यक्रम रद्द

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 12, 2026 / Post views : 152

Share:

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पिछले करीब 20 दिनों से किसी भी सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधि में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनके अचानक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़े कई कार्यक्रमों में भी बदलाव करना पड़ा है।

‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर पड़ा असर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पार्टी देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रही है, जिसके तहत राहुल गांधी का छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। बिहार की राजधानी पटना में 15 जुलाई को होने वाला यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब यह आयोजन 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

विदेश दौरे पर होने की चर्चा

सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। हालांकि, उनकी यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है और न ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी साझा की है। बताया जा रहा है कि उनकी स्वदेश वापसी 12 जुलाई की सुबह तक होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार कांग्रेस की कलह बनी वजह?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पटना से कार्यक्रम हटाकर देहरादून ले जाने के पीछे बिहार कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान भी एक प्रमुख कारण है। हाल ही में हुई संगठनात्मक बैठक में राज्य इकाई के भीतर बढ़ते विवाद को देखते हुए कार्यक्रम को बिहार से बाहर आयोजित करने का फैसला लिया गया।

पहले भी स्थगित हुए कार्यक्रम

सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की अनुपस्थिति के चलते कांग्रेस को पहले से तय कई कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ा। प्रयागराज में 10 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित किए जाने की बात सामने आई है। पार्टी अब राहुल गांधी की वापसी के बाद अभियान को दोबारा गति देने की तैयारी में जुटी है।

हालांकि, राहुल गांधी की अनुपस्थिति और विदेश दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उनकी वापसी और आगामी कार्यक्रमों पर सभी की नजर बनी हुई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts