Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : आग की लपटों में घिरे थे 30 स्कूली बच्चे! मथुरा के जांबाज दरोगा सत्येंद्र सिंह ने 'देवदूत' बनकर बचाई जान...

Abhyuday Bharat News / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 235

Share:

मथुरा-बरेली हाईवे पर बलदेव पब्लिक स्कूल की बस में अचानक भीषण आग लग गई। ड्यूटी से लौट रहे मांट थाने के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बस को रुकवाया और करीब 30 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

नवल सिंह , मथुरा:- मथुरा-बरेली हाईवे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चिंताहरण के पास यमुना पुल पर बलदेव पब्लिक स्कूल की बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि वीआईपी ड्यूटी से लौट रहे मांट थाने के उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने समय रहते बस को रुकवाया और अपनी जान पर खेलकर करीब 30 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल, एसआई सत्येंद्र सिंह थाना मांट में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मैं वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा था, तभी देखा कि बस के पीछे से लपटें उठ रही हैं । और ड्राइवर बेखबर है। मैंने तुरंत अपनी गाड़ी आगे लगाकर बस रुकवाई और लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

मौत बनकर दौड़ रही थी बस

हैरानी की बात यह रही कि बस के पिछले हिस्से में आग लग चुकी थी, लेकिन ड्राइवर इससे बेखबर बस को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दरोगा सत्येंद्र सिंह की नजर जलती बस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी को बस के आगे लगाकर उसे ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को अपनी ही गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

आग का गोला बनी बस

देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना ने मथुरा आरटीओ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि जिले में डग्गामार और अनफिट स्कूली वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जो बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts