Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

मनोरंजन : 70 करोड़ बजट, कमाई 2 हजार करोड़ के पार, 10 साल से कायम है बॉलीवुड का ये महारिकॉर्ड

Abhyuday Bharat News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 274

Share:

10 साल पहले आई इस फिल्म के नाम भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर का रिकॉर्ड दर्ज है। इसने दुनियाभर में 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और ये रिकॉर्ड अब तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। 

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भारत में 800 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है, और ये पहले ही भारत में सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी थी। वहीं हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को पटखनी देकर धुरंधर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी थी। इसकी कमाई टोटल 1200 करोड़ रुपये हो चुकी है। धुरंधर से आगे अब कमाई के मामले में बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म है। हालांकि उसका रिकॉर्ड तोड़ना धुरंधर के लिए असंभव है। इस फिल्म की कमाई 2 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा हुई थी। 

यहां हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, वो काफी कम बजट में बनी थी और उसने काफी तगड़ा मुनाफा कमाया था। ये न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर भी है।  10 साल से इस पिक्चर का रिकॉर्ड कायम है और इसका सिंहासन अब तक कोई हिला नहीं पाया है। न ही पुष्पा 2 और न ही बाहुबली 2 जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में कमाई में इसके करीब पहुंच पाई हैं। ये रिकॉर्ड बॉलीवुड की खान तिकड़ी में शामिल एक अभिनेता ने बनाया था। 


आमिर खान ने बनाया था रिकॉर्ड

यहां जिस पिक्चर की बात हो रही है उसका नाम है ‘दंगल’ इसमें आमिर खान अहम किरदार में नजर आए थे। दंगल ने भारत में 400 करोड़ रुपये भी नहीं कमाए थे, लेकिन वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन हैरान कर देने वाला हुआ था। ये पिक्चर साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर के साथ साक्षी तंवर, जायरा वसीम, फातिमा सना शेख, सुहानी भटनागर, सान्या मल्होत्रा और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी थे। 


‘दंगल’ कैसे बनी भारत की सबसे कमाऊ फिल्म?

दंगल में आमिर ने हरियाणा के पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट का रोल निभाया था। ये उनकी और उनकी बेटियों गीता और बबीता की लाइफ पर बेस्ड है। इसका डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया था और इसे आमिर ने अपनी एक्स वाइफ और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। 

70 करोड़ रुपये के बजट में बनी दंगल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म को 2017 में चीन में रिलीज किया गया था। जहां से इसने अकेले 1231 करोड़ रुपये कमा डाले थे और दुनियाभर में इसकी टोटल कमाई 2074 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts