Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- इटावा न्यूज : नवरात्रि पर देवी मां के लिए युवक ने खुद की दे दी बलि, यूपी के इटावा का हैरान कर देने वाला मामला...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 211

Share:

इटावा जिले में एक युवक ने देवी मां के लिए खुद को कुल्हाड़ी मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर। 

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आज (23 मार्च) एक युवक ने देवी मां के लिए खुद की बलि दे दी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को खुद को काट डाला था अंगूठा

यह सनसनीखेज घटना इटावा जिले के बकेवर कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में हुई। राजेश कुमार उर्फ कल्लू (29) के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। चाचा संतोष और चाची पार्वती देवी ने राजेश की परवरिश की थी। चाचा संतोष ने बताया कि राजेश पिछले कुछ दिनों से परेशान था। आए दिन घर में वह कहता था कि देवी मां उनकी बलि मांग रही हैं। नवरात्रि पर उसकी अजीबोगरीब हरकत से घर के लोग टेंशन में आ गए थे। रविवार दो उसने खुद की बलि देने के लिए कुल्हाड़ी से अपने पैर के अंगूठा काट डाला।

कुल्हाड़ी से सिर पर वार किए

किसी तरह कुल्हाड़ी छीनकर उसे बचाया गया, लेकिन सोमवार को उसने देवी मां के लिए खुद को बलि देने की ऐसी जिद की, जिसे देख परिजनों और पड़ोसियों के भी होश उड़ गए। राजेश ने आज घर के बरामदे में कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगा। आनन-फानन परिजन उसे नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉ. रविन्द्र साहू ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि पिछले दो दिनों से राजेश खुद को बलि देने के लिए चिल्ला रहा था।

चाचा ने बताया कि उसे किसी तरह समझाया गया था, लेकिन आज उसने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना पाते ही सीओ भरथना आरडी मौर्य, बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक और कस्बा इंचार्ज विनीत पांडेय के अलावा लखना चौकी प्रभारी अंकित कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने फॉरेसिंक टीम से जांच शुरू करा दी है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी भी बरामद की है। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने खुद कुल्हाड़ी से हमला कर जान दे दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

डेढ़ साल पहले झारखंड में राजेश ने की थी शादी

मृतक के दूसरे चाचा राजकुमार ने बताया कि राजेश की शादी डेढ़ साल पहले झारखंड में रानी के साथ हुई थी, लेकिन शादी के महज एक महीने बाद ही रानी यहां से अपने मायके चली गई थी। बताया कि काफी समय पहले राजेश के नाम मकान और खेती की जमीन की गई थी, लेकिन वह आए दिन घर में विवाद करता था। विवाद की शिकायत पर पुलिस ने मामले को शांत कराया था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts