Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

सूचना

लाइफ स्टाइल : होली पर मिलावटी खोया न बन जाए मुसीबत, ऐसे पहचानें असली-नकली!

Abhyuday Bharat News / Tue, Feb 24, 2026 / Post views : 137

Share:

होली के दौरान मावा यानी खोया से बनी मिठाइयां खूब खाई जाती है।  इस इंग्रेडिएंट के बिना गुजिया समेत दूसरी चीजें तैयार ही नहीं की जा सकती। पर क्या आप जानते हैं कि मिलावटी खोया हेल्थ के लिए मुसीबत बन सकता है। चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके जिनके जरिए खोया में मिलावट को पहचाना जा सकता है। 

भारत में त्योहारों का जश्न मिठाई या मीठे के बिना पूरा नहीं होता। रंगों वाली फेस्टिवल होली  का जिक्र हो तो गुजिया की मिठास का ख्याल दिमाग में आ जाता है। मिठाई अधिकतर भारतीयों की कमजोरी है और त्योहारी सीजन में इसका स्वाद न चखा जाए ऐसा तो हो नहीं सकता। शहद वाली गुजिया हो या दूसरी मिठाई लगभग सभी में खोया शामिल किया जाता है। स्वाद बढ़ाने वाले खोया में मिलावट का डर अक्सर बना रहता है। मिलावट के कारण त्योहार वाले दिन पेट खराब, डायरिया समेत कई हेल्थ प्रॉब्लम्स तक हो जाती हैं। खोया या मावा को सस्ते में तैयार करने के लिए इसमें आलू, मैदा, अरारोट, डिटर्जेंट वाले दूध, रिफाइंड ऑयल, सफेद पाउडर और सिंथेटिक मिल्क पाउडर की मिलावट की जाती है।

अगर किसी को इस मिलावटी खोया से रिएक्शन हो जाए तो सबसे पहले फूड पॉइजनिंग होती है जिसमें उल्टी, दस्त या पेट में दर्द होने लगता है। इसके अलावा पेट और आंतों में इंफेक्शन हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि मिलावटी खोया की पहचान कैसे करें?

खोया में मिलावट के तरीके

खोया को मिलावटी बनाने का सबसे बड़ा कारण कम लागत में ज्यादा माल तैयार करना है। कुछ लोग इसमें आलू, मैदा या अरारोट का स्टार्च मिलाते हैं।  इससे इसका वजन बढ़ जाता है।  नकली खोया को बनाने के लिए सिंथेटिक या डिटर्जेंट मिला दूध यूज किया जाता है। इसके अलावा असली दूध की जगह वनस्पति घी या सस्ते तेल को मिलाया जाता है। रंग और टेक्सचर को सेम दिखाने के लिए इसमें चाक या सफेद पाउडर मिलाया जाता है। असली दूध की मात्रा को कम करने के लिए सिंथेटिक मिल्क पाउडर की मिलावट तक की जाती है।

नकली खोया की ऐसे करें पहचान

आयोडीन वाला टेस्ट- स्टार्च की पहचान करने के लिए खोया का टुकड़ा लें और इस पर 2 से 3 बूंद आयोडीन की डालें। कहा जाता है कि अगर इसका रंग नीला या काला हो जाए तो समझ लीजिए कि इसमें स्टार्च मिलाया गया है।

हीटिंग टेस्ट- आप खोया को गर्म करके भी चेक कर सकते हैं कि इसमें मिलावट की गई है या नहीं। इसके लिए एक पैन में खोया को डालें और देखें। अगर इसमें झाग या बदबू आए तो हो सकता है कि इसमें मिलावट हो। 

हाथ से रगड़कर देखें- अगर आप मार्केट के नकली खोया लाए हैं तो ये हाथ में मसलने पर चिपचिपा या ज्यादा चिकना महसूस होगा। वहीं असली खोया मुलायम और दानेदार होता है। 

पानी में घोलने का टेस्ट- खोया अगर शुद्ध है तो ये पानी में पूरी तरह से नहीं घुलता। जबकि नकली घोया पूरी तरह से घुल जाता है। 

नकली खोया के बड़े नुकसान

अगर आप नकली खोया लंबे समय तक खाते हैं तो इससे बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। ऐसे में डाइजेशन का कमजोर पड़ना, लो इम्यूनिटी और क्रॉनिक डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। 

जरूरत के हिसाब से खोया में मिलावट के लिए रिफाइंड ऑयल मिलाया जाता है। ऐसी मिठाई को लोग अक्सर खाते हैं। ये स्वादिष्ट लगती है लेकिन इससे दिल के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। क्योंकि ये ऑयल ट्रांस फैट के भरपूर होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट की बीमारियों का डर बढ़ जाता है। 

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts