Mon, 14 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

पीएससी में आज अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, नये नाम पर चर्चा

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- रामपुर न्यूज : रामपुर में पत्नी को मारकर मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया पति, दो दिन बाद दूधिए ने खोला राज....

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 210

Share:

यूपी के रामपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या की और फिर वह मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

नवल सिंह , रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में किराए के मकान में रहने वाली सरकारी स्कूल की शिक्षिका की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति मेरठ में आकर नशा मुक्ति केंद्र से भर्ती हो गया। दो दिन बाद दूधिया के दूध देने जाने पर शिक्षिका की मौत का पता चला। महिला का निर्वस्त्र शव पुलिस को मिला था।

शारीरिक संबंध के विरोध पर हत्या की थी

रामपुर पुलिस ने जांच के बाद पति को सोमवार को हिरासत ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते वक्त विरोध करने और दहेज की मांग पूरी नहीं होने से गुस्सा होकर हत्या की है। आरोपी पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दो साल पहले पति के साथ रहने रामपुर आई थी महिला

रामपुर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम गड़ीना निवासी राहुल की शादी मुजफ्फरनगर जिले के भैंसी गांव निवासी एकता उर्फ पूजा से हुई थी। पूजा रामपुर जिले के चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षिका थीं। दो साल पहले वह अपने पति और बच्चे के साथ रामपुर में शिव विहार कॉलोनी में सुभाष कुमार का मकान किराए पर लेकर रहती थीं।

दूधिए के आवाज देने पर नहीं निकली महिला

पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह दूध देने पहुंचे दूधिए के आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने पड़ोसियों के साथ कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में एकता का शव निर्वस्त्र पड़ा दिखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को ढका और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सूचना पर एकता के ससुराल और मायके वाले दोनों रामपुर पहुंच गए।

कमरे को रामपुर पुलिस ने सील किया

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। जांच में पता चला कि एकता का पति मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से भर्ती है। उसकी भूमिका संदिग्ध लगने पर पुलिस ने सोमवार को मेरठ से हिरासत में ले लिया। पति और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तारी दिखाकर अदालत में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

आरोपी नशे का आदी है- दादा

राहुल के दादा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे का आदी है। दो दिन पहले मेरठ में उसके नशे की हालत की जानकारी मिलने के बाद पकड़वाकर नशा मुक्ति केंद्र भिजवाया था। बताया राहुल कोई स्थायी काम नहीं करता था। बहू के शिक्षिका बनने के बाद पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि मृतका एकांत में रहती थी। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts