Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : आगरा: आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिली 8 साल की मासूम प्रज्ञा की लाश, किराएदार हत्या करके भागा...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 169

Share:

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। किराएदार पर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने का आरोप है।

नवल सिंह , आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जूता कारखाना संचालक की 8 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने उसके शव के टुकड़े करके आटे के कनस्तर में छिपा दिया। बेटी की तलाश में वह परिजनों के साथ घूमता रहा। बच्ची के गायब होने के करीब 30 घंटे बाद उसका शव मिला। इससे शहर में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जाम कर विरोधराप्रदर्शन किया है।

क्या है पूरी घटना?

थाना ताजगंज गोबर चौकी सिद्धार्थ नगर के रहने वाले दिनेश ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी प्रज्ञा 24 मार्च मंगलवार शाम तीन बजे से गायब हो गई थी। काफी देर तक वह नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। कई घंटों तक उसकी जानकारी नहीं होने पर रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात भर खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को बच्ची नहीं मिली। घटना के करीब 30 घंटे बाद बुधवार की रात करीब 8 बजे उसका शव आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिला।

सीसीटीवी देखने पर शक

पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो बच्ची 3 बजे एक दुकान से चिप्स का पैकेट खरीदते हुई देखी गई। इसके बाद वह किसी दूसरे कैमरे में कैद नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज किया और दिनेश के मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे की तलाश ली तो आटे के कनस्तर में बेटी का शव मिला।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात 9 बजे बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। बच्ची की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी थीं। हत्यारोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

परिजन के साथ करता रहा तलाश

प्रज्ञा के पिता दिनेश ने बताया कि सुनील और उसके पिता चंद्रप्रकाश उसके मकान में एक साल से किराए पर रहते हैं। सुनील पेंटिग का काम करता है। पहले उसके पिता और माता रहते थे। कुछ समय पहले ही सुनील भी यहां रहने के लिए आ गया था। जब उनकी बेटी गायब हो गई थी तो सुनील भी उनके साथ मंगलवार को बच्ची की तलाश में जुटा रहा था। मंगलवार रात को ही वह गायब हो गया था।

आक्रोशित भीड़ ने लगाया जाम

हत्यारोपी ने मासूम के टुकड़े करके उसे आटे की कनस्तर में डाल दिया था। इसके ऊपर से आटा भर दिया था। जब पुलिस ने कनस्तर की जांच की तो बेटी का शव टुकड़ों में मिला। इस पर स्थानीय लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। आसपास के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। हत्यारोपी के खिलाफ सख्त और फांसी की सजा की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल आक्रोशित भीड़ को शांत करवाया।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts