Tue, 15 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, बिलासपुर में समेत कई जिलों में 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

: दिल्ली में वायु प्रदूषण कम होने का नहीं ले रहा नाम, जानें कहां कितना है एक्यूआई?

Admin / Fri, Nov 22, 2024 / Post views : 338

Share:
ABN Express News 24x7 

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में तमाम प्रयासों के बावजूद खास कमी देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली के कई स्थाने पर अब भी एक्यआई 400 के पार बना हुआ है। दिल्ली ग्रेप 4 को लागू कर दिया गया है। इस बीच दिल्ली में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और ऑनलाइन माध्यम से क्लासेस चलाए जा रहे हैं।

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के मद्देनजर ग्रेप 4 को लागू कर दिया गया है। दिल्ली में स्कूल भी बंद हो चुके हैं और अब ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही ग्रेप 4 के लागू होने के साथ ही निर्माण संबंधित कार्य रुक चुके हैं। ऐसे में अगर शुक्रवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता की बात करें तो आज दिल्ली का एक्यूआई 'बेहद खराब' की श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई आज भी 400 के पार है और गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। सुबह से दिल्ली में हल्की धुंध के साथ स्मॉग की पतली चादर छाई हुई है।   दिल्ली में फिर बढ़ेगा वायु प्रदूषण हालांकि तमाम तरह के उपायों को अपनाने के बाद दिल्ली के एक्यूआई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ओवरऑल दिल्ली में एक्यूआई की स्थिति अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। ये सुधार हवा की रफ्तार तेज होने के कारण देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा की गति धीमी होगी और प्रदूषण के स्तर के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इस बीच दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की एक्यूआई की बात करें तो अलीपुर में एक्यूआई 386, आनंद विहार में 408, अशोक विहार में 394, आया नगर में 355, बवाना में 409 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली में कहां कितना है एक्यूआई वहीं बुरारी क्रॉसिंग पर 364, चांदनी चौक में 357, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 328, करणी सिंह शूटिंग रेंज में 370 और डीटीयू में 368 एक्यूआई दर्ज की गई है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 450 के पार पहुंच गया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाई गई थी। कोर्ट के आदेश के बाद ही दिल्ली में स्कूलों को बंद किया गया। यानी दिल्ली में फिजिकल क्लासेस के बजाय ऑनलाइन माध्यम से क्लास संचालित करने का आदेश जारी किया गया। हालांकि भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप अब भी लगाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts