Tue, 28 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी को बताया सड़क छाप अपराधी, बोले- छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली

EPFO 3.0 Update : UPI से PF क्लेम के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से टली सुविधा

तेज रफ्तार का कहर: थार ने टक्कर के बाद बाइक को चार किलोमीटर तक घसीटा, कई लोग बाल-बाल बचे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच बोले मोहन भागवत, 'समय आ गया है, अब भारत दुनिया को शांति का रास्ता दिखाएगा'

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 140

Share:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार को मथुरा पहुंचे। कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी अशांति के बीच अब वह समय आ गया है, जब भारत 'विश्व गुरु' बनकर दुनिया को सुख और शांति का नया मार्ग दिखाएगा।

Mohan Bhagwat
नवल सिंह , मथुरा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि पश्चिम एशिया में जारी अशांति के बीच अब वह समय आ गया है, जब भारत 'विश्व गुरु' बनकर दुनिया को सुख और शांति का नया मार्ग दिखाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि संतों के 'संतत्व', आध्यात्मिक प्रेरणा और सत्य के मार्ग पर चलकर ही एक सुंदर दुनिया का निर्माण संभव है। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ इस पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संतों के साथ मिलकर निरंतर प्रयास करेगा। बता दें कि पश्चिम एशिया यानी ईरान-अमेरिका में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर युद्ध चल रहा है।

आध्यात्मिक नीति से रोशन होगी दुनिया

मोहन भागवत मंगलवार को वृंदावन के वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ में संत मलूकदास महाराज के 452वें जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख ने कहा कि आज पूरी दुनिया को भारत के प्रकाश की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमारी रीति और नीति पूरी तरह से आध्यात्मिक परंपराओं पर आधारित होनी चाहिए। भागवत ने कहा कि सत्य के आधार पर जीवन खड़ा होना चाहिए। हमें संतों का सान्निध्य प्राप्त है और उनके शब्दों के पीछे छिपे भाव को आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना है। मलूक पीठ ने 452 वर्षों से इस महान परंपरा को जीवंत रखा है, जो सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

करुणा और शुचिता का संदेश

समाज में एकता और संवेदनशीलता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य और करुणा के बिना धर्म का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि करुणा जीवन में तब आती है, जब हमें सबका दुख अपना दुख लगने लगे। हालांकि, देश के 142 करोड़ लोगों का 'संत' बनना संभव नहीं है, लेकिन हर नागरिक का जीवन शुचिता पवित्रता पूर्ण हो, इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे।

गौ-हत्या पर बोले समाज को गौ-भक्त बनाना ही समाधान

मलूक पीठ के महंत राजेंद्र दास महाराज द्वारा गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग का समर्थन करते हुए संघ प्रमुख ने एक व्यावहारिक मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कानून से ज्यादा समाज की शक्ति प्रभावी होती है। उन्होंने कहा कि समाज को इतना गौ-भक्त बना दो कि गौ-हत्या अपने आप रुक जाए। लोगों को इसके लिए सामर्थ्यवान बनाना होगा। जिस तरह श्रीराम मंदिर के लिए पूरे देश में एक सशक्त जनभावना दिखी थी, वैसी ही भावना गाय के प्रति जगानी होगी। जब देश में ऐसी जनभावना खड़ी होगी, तो सरकार को भी इसे मानना होगा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि संघ गाय के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में जागृति लाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts