Thu, 17 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : इजरायल-ईरान जंग के बीच ताजमहल पर ड्रोन मंडराता देख मचा हड़कंप, हैरान होकर देखते रहे सैलानी

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 199

Share:

यूपी के आगरा स्थित ताजमहल के मुख्‍य गुंबद और आसपास के इलाकों में ड्रोन करीब तीन घंटे तक उड़ता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आगरा: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच रविवार सुबह ताजमहल के ऊपर ड्रोन को उड़ते देख पर्यटकों में हड़कंप मच गया। कई घंटे तक ड्रोन ताजमहल की मुख्य गुंबद और आसपास उड़ता रहा। ताजमहल देखने आए पर्यटक ड्रोन के उड़ने की वजह जानना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से वे अचरज भरी निगाहों से उसे देखते रहे और उसका वीडियो भी बनाते रहे।

एसीपी ताज सुरक्षा पीयुषकांत राय ने बताया कि ड्रोन उड़ाने के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) से अनुमति ली गई थी। डीजी (जनरल डायरेक्टर) कार्यालय से ड्रोन को उड़ाने की अनुमति थी। वहीं, एएसआई सुप्रीटेंडेंट स्मिथा एस कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति ली गई थी। इसके बाद एएसआई और स्थानीय जिला प्रशासन ने अनुमति दी थी।



मेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से किसी प्रोजक्ट के तहत कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजक्ट के तहत ड्रोन फुटेज चाहिए थे। इस वहज से रविवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ड्रोन से ताजमहल के फुटेज लिए गए। ऐसा सिर्फ एक दिन आज के लिए ही हुआ है। आगे की अनुमति नहीं है।

एएसआई सुप्रिटेंडेंट स्मिथा एस कुमार



3 घंटे तक उड़ता रहा ड्रोन

एएसआई सुप्रिटेंडेंट स्मिथा एस कुमार ने बताया कि मेन टूरिस्ट डेस्टिनेशन को लेकर गृह मंत्रालय की ओर से किसी प्रोजक्ट के तहत कार्य किया जा रहा है। इस प्रोजक्ट के तहत ड्रोन फुटेज चाहिए थे। इस वहज से रविवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक ड्रोन से ताजमहल के फुटेज लिए गए। ऐसा सिर्फ एक दिन आज के लिए ही हुआ है। आगे की अनुमति नहीं है।


खानेमेई के साथ मारे गए 40 शीर्ष अफसर

गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्‍त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्‍ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी, दामाद और पोते की भी जान मिसाइल हमलों में चली गई। ईरान की राजधानी तेहरान में यह हमला तब हुआ जब अपने ऑफिस में खानमेई मीटिंग कर रहे थे। हमले में उनके साथ 40 अफसरों की भी मौत हुई है। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्‍ट में हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने खानेमेई की मौत का बदला लेने का ऐलान किया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts