Wed, 16 Sep 2026
Logo

ब्रेकिंग

काशी विद्वत परिषद की प्रथम बैठक संपन्न, नवागढ़ ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित

समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू को मानद डॉक्टरेट सम्मान

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा

सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

सतनाम पंथी महोत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सामने के 400 कलाकार दल हुए शामिल

राम सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की मांग, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो SP कार्यालय घेराव की चेतावनी

काशी विद्वत परिषद की महत्वपूर्ण बैठकआज रविवार को मारो में: अनिल बघेल ABN

निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिं

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

सूचना

मौसम: छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है

बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां नक्सलियों का डंप बरामद कर भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके तहत अब प्रिंसिपलों को भी रोजाना दो पीरियड लेने होंगे

राजस्थान :- भीलवाड़ा न्यूज : भीलवाड़ा में ASI महावीर सिंह ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, प्रमोशन के बाद उठाया ये कदम ....

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 285

Share:

भीलवाड़ा में कोतवाली थाने के एएसआई महावीर सिंह ने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • भीलवाड़ा में एएसआई ने किया सुसाइड

  • सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

  • हाल ही में हुआ था प्रमोशन

  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। कोतवाली थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने अपने ही घर में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि हाल ही महावीर सिंह का पुलिस विभाग में प्रमोशन हुआ था।

महावीर सिंह वाली फायरिंग की आवाज से मचा हड़कंप


यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। एएसआई महावीर सिंह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे


घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और कोतवाली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया।

कुछ दिन पहले ही हुआ था प्रमोशन


पुलिस के अनुसार महावीर सिंह हाल ही में हेड कॉन्स्टेबल से पदोन्नत होकर एएसआई बने थे और वर्तमान में कोतवाली थाने में ही तैनात थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव में भी चल रहे थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा


पुलिस कर रही है मामले की जांच


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और स्थानीय क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts