Wed, 29 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

IND vs ZIM 3rd T20I: भारत ने तीसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की क्लीन स्वीप

Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

वाराणसी के स्कूल में मासूम संग हैवानियत! टॉयलेट करने पर नर्सरी छात्र का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप

CJP आंदोलन का असर देख नेपाल सरकार के हाथ-पांव फूले, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी पेपर लीक मामले पर दी सफाई

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी ! 10 राज्यों से छत्तीसगढ़ पहुंचे 100 से अधिक निवेशक....

सूचना

: कबीरधाम: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, अर्धवार्षिक परीक्षा में बीते साल के प्रश्न पत्र को किया हूबहू रिपीट

Admin / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 316

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

जिले के 1200 से अधिक सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते जिले के 1200 से अधिक सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। दरअसल, कल 12 दिसंबर गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने प्रश्न पत्र छपवाया था। इस प्रश्न पत्र में भारी गड़बड़ी थी, बीते साल 2023 के प्रश्न पत्र को रिपीट किया गया था। इस बात की जानकारी विभाग को मिली तो आनन-फानन में आज शुक्रवार को कक्षा एक से 8वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है।

ऐसे में अब शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। यही कारण है कि छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने अर्धवार्षिक परीक्षा होने के बाद अचानक स्थगित करने पर सवाल खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा पहली से आठवीं तक कि अर्धवार्षिक परीक्षा 12 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना था, जिसके अनुसार 12 दिसंबर को सभी कक्षा के एक विषय का परीक्षा सम्पन्न भी हो गया है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 12 दिसंबर देर शाम को जारी पत्र के अनुसार अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अचानक स्थगित कर दिए जाने पर सवाल खड़ा किया जाना स्वाभाविक है। इससे हजारों विद्यार्थी, शिक्षक व पालकों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ता है। जनमानस में विभाग की छवि धूमिल भी होता है। इससे समय, धन व ऊर्जा का अपव्यय भी होता है। बता दें कि इस परीक्षा में पूरे जिले से कक्षा एक से 8वीं तक करीब एक लाख 10 हजार से अधिक बच्चे शमिल होने वाले थे।

 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts