ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 156
मथुरा डीएम सीपी सिंह ने वृंदावन नाव हादसे को लेकर बताया कि लुधियाना से 30 तीर्थयात्री आए थे। वे यमुना नदी में बोट से जा रहे थे। इसी दौरान बोट पलट गई। अभी तक 10 लोगों की डेडबॉडी मिली है। 16–17 लोग सुरक्षित निकाल लिए हैं। अन्य तीर्थयात्रियों को ढूंढ़ा जा रहा है। आर्मी और एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है। हॉस्पिटलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
पंजाब से आए श्रद्धालुओं के वृंदावन घूमने के क्रम में हादसे की जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 6 से अधिक लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सुरक्षित बचाए गए लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा, पंजाब से श्रद्धालुओं का दल आया हुआ था। उनकी नाव पलटी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे। नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसमें 10 लोगों के शवों को निकाला गया है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन