Thu, 30 Jul 2026
Logo

ब्रेकिंग

सावन के पहले दिन खाली पड़ा बाबा केदार का दरबार, तीसरे दिन भी नहीं शुरु हो सकी यात्रा

थाईलैंड में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, 5 भारतीय गिरफ्तार, आरोपी बोले – पाकिस्तानी के कहने पर किडनैपिंग की

अमित शाह से जवाब की मांग पर अड़ा विपक्ष, इधर संसद भवन में पीएम की बैठक, 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद

पाकिस्तान पर भड़की महबूबा मुफ्ती, शहबाज सरकार को दे डाली वार्निंग, जानें क्या है पूरा मामला

भारी बारिश का कहर : उदंती नदी पर बन रहा 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, छत्तीसगढ़-ओडिशा संपर्क प्रभावित,

Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेश, RBI से पहले ही मिला है झटका

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

WTC 2027 फाइनल की रेस में टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ जीत क्यों है अहम? जानिए पूरा समीकरण

नए शिक्षामंत्री पर प्रियंका गांधी के बयान पर हंगामा, रिजिजू बोले- चरित्र हनन किया, माफ़ी मांगे

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का दिया नाम....

सूचना

मनोरंजन न्यूज : Box Office: सनी की Border 2 को 'मर्दानी 3' ने मसला, O Romeo सहित 4 फिल्मों को छाई बेहोशी, कमाई फुस्स

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 153

Share:

बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्मों में भिड़ंत चल रही है। इसी बीच, 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज से इन सभी पर ब्रेक लग गया है और इसमें सबसे अधिक शाहिद की फिल्म 'ओ रोमियो' प्रभावित हुई है। 'बॉर्डर 2' से लेकर 'मर्दानी 3' और 'अस्सी' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल जानिए।

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' दो हफ्ते पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिट होने की उम्मीदों के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रही। पिछले 15 दिनों में फिल्म ने भारत में सिर्फ 60 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक ही कमाया है। 16वें दिन इसकी कमाई और गिर गई है। वहीं, कुछ पुरानी फिल्में ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही हैं जिन्हें रिलीज हुए कई हफ्ते हो चुके हैं। इसी बीच, 'केरल स्टोरी 2' भी रिलीज हो गई जिससे सभी फिल्मों का मुकाबला और भी बढ़ गया है। आइए देखते हैं कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 16वें दिन तक फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। साथ ही बाकी फिल्मों का हाल भी जानें।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' से शाहिद कपूर के करियर में नई जान आने की उम्मीद थी। हालांकि, दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन उसके बाद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, इसने 16वें दिन 1.3 करोड़ रुपये कमाए हैं।


'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस

इसके साथ ही, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, उसी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 99.55 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार, विशाल भारद्वाज की निर्देशित और शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने शनिवार, 28 फरवरी, 2026 को हिंदी दर्शकों के बीच कुल 14.37% ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

तापसी पन्नू की 'अस्सी' का कलेक्शन

वहीं तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' की बात करें तो ये रिलीज के वक्त से ही धीमी चल रही है। फिल्म की कमाई ना के बराबर है। इसने भारत में अपने पहले हफ्ते में लगभग 6.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को इसने लगभग 60 लाख रुपये कमाए, जो पिछले दिन के लगभग बराबर रहा। इसने शनिवार को 59 लाख की कमाई की है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 7.99 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में इसने 9.75 करोड़ कमाए हैं। टिकट खिड़की पर इसके कई दुश्मन हैं, जिनमें 'मर्दानी 3', 'ओ रोमियो' और 'दो दीवाने शहर में' के साथ 'बॉर्डर 2' भी शामिल हैं। लेकिन इनमें से किसी को भी शानदार प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। खबरों के मुताबिक, 'अस्सी' 40 करोड़ के बजट में बनी है।


'दो दीवाने सहर में' की कमाई ठप

इस बीच, 'दो दीवाने सहर में' ने अपने सातवें दिन लगभग 37 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल कमाई 6.17 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले औसत चर्चा थी, और रिलीज के बाद इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली जिसने फिल्म के लिए बाधा खड़ी कर दी।

'बॉर्डर 2' का कलेक्शन

जेपी फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स की बनाई 'बॉर्डर 2' ने वीकेंड पर एक बार फिर अच्छा परफॉर्म किया है। फिलहाल 327.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी यह एक्शन ड्रामा फिल्म आने वाले दिनों में 'द केरल स्टोरी 2' से मुकाबला करने के लिए तैयार है। वीकेंड के कलेक्शन की बात करें तो इसने कुल 25 लाख की कमाई कर डाली है, जो शुक्रवार को 20 लाख की तुलना में अधिक है। दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 447.5 करोड़ हो गई है।


'मर्दानी 3' ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ा

यशराज फिल्म्स की 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है और ये सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' को लगातार धोबी पछाड़ दे रही है। इसने बेहद चर्चित 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया है। इस फिल्म ने शनिवार को रिलीज के 30वें दिन लगभग 30 लाख रुपये कमाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 49.1 करोड़ की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 72.94 करोड़ कमाए।

'केरल स्टोरी 2' और 'तेरे नाम' की री-रिलीज ने बिगाड़ा खेल

दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म तेरे नाम भी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और थिएटर में फिर से देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई बढ़नी भी तय है। पहले दिन शुक्रवार को दोबारा रिलीज हुई इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, 'केरल स्टोरी 2' ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 4.65 करोड़ की कमाई कर डाली है। बाकी फिल्मों के लिए ये फिल्म खतरे का निशान बनी हुई है, लेकिन इसकी पकड़ कितनी मजबूत है, ये सोमवार से वीक डेज पर पता चलेगा।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts