ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 123
ऐश्वर्या आगे कहती हैं- 'जिनको गालियों से दिक्कत है, जिनको यहां की रसियाओं से प्रॉब्लम है तो पहली बात तो ये है कि हम सब बाहर से यहां ब्रज में होली खेलने आ रहे हैं। ब्रज के कल्चर को देखने आ रहे हैं। अगर आपमें हिम्मत नहीं है और आप उसका अपमान करना चाह रहे हो। कोसते हैं यहां आकर तो इसमें ब्रजवासियों की कोई गलती नहीं है। ये अभी का नहीं है। ये कल्चर साढ़े पांच हजार साल पुराना है। जहां कान्हा को ओखल से बांध दिया जाता है तो फिर हमारी बिसात ही क्या है।'
इंफ्लूएंसर ऐश्वर्या कौशिक के समर्थन में तमाम लोग सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उनको उनके वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ब्रज में बद्तमीजी करने वाले ज्यादातर लोग बाहरी होते हैं। लोगों ने ब्रज की परंपरा का समर्थन और सम्मान करने के लिए ऐश्वर्या कौशिक की तारीफ की है।
गौरतलब है कि बरसाना और नंदगांव की विश्वप्रसिद्ध लट्ठमार होली के आयोजन के बाद शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी होली का खुमार चढ़ा रहा। पूरा परिसर अबीर, गुलाल और फूलों की खुशबू से सरोबार हो गया। मान्यता है कि होली की शुरुआत द्वापर युग में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। ब्रज में होली का यह हुल्लड़ बसंत पंचमी से शुरू होकर पूरे 40 दिनों तक चलता है। कहा जाता है कि बरसाना और नंदगांव में गोपियों के साथ होली खेलने के पश्चात भगवान मथुरा में होली खेलने पधारे थे।
Tags :
#holi
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन